Advertisement

राहुल गांधी ने कहा- बीजेपी का मकसद संविधान को बदलकर लोकतंत्र को नष्ट करना और आरक्षण 'छीनना' हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा नेताओं के बयानों से यह स्पष्ट है कि उनका...
राहुल गांधी ने कहा- बीजेपी का मकसद संविधान को बदलकर लोकतंत्र को नष्ट करना और आरक्षण 'छीनना' हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा नेताओं के बयानों से यह स्पष्ट है कि उनका उद्देश्य संविधान को बदलकर लोकतंत्र को नष्ट करना और दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों का आरक्षण “छीनना” है। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि जब तक कांग्रेस है, दुनिया की कोई भी ताकत वंचित लोगों से आरक्षण नहीं छीन सकती।

एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में, गांधी ने कहा, "भाजपा नेताओं और नरेंद्र मोदी के करीबी लोगों के बयानों से अब यह स्पष्ट है कि उनका उद्देश्य - संविधान को बदलकर देश के लोकतंत्र को नष्ट करना है। आरक्षण छीनना है। दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों की देश चलाने में उनकी भागीदारी समाप्त हो।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए भाजपा के रास्ते में चट्टान की तरह खड़ी है। उन्होंने कहा, "जब तक कांग्रेस है, दुनिया की कोई भी ताकत वंचित लोगों से उनका आरक्षण नहीं छीन सकती।"

कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की ''कोटा छीनने'' वाली टिप्पणी को ''झूठा प्रचार'' करार दिया और आरोप लगाया कि यह भाजपा है जो अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण के खिलाफ है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि वास्तविकता यह है कि 1950 के बाद से शिक्षा और रोजगार में आरक्षण तब संभव हुआ है जब कांग्रेस के प्रधान मंत्री और शीर्ष पर कांग्रेस सरकारें रही हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad