Advertisement

मनमोहन सिंह ने राहुल को दी बधाई, कहा- 'वह पार्टी की महान परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे'

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस...
मनमोहन सिंह ने राहुल को दी बधाई, कहा- 'वह पार्टी की महान परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे'

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस में इस दिन का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की शुभकामनाएं भी राहुल को मिल रही हैं।


पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने राहुल को बधाई देते हुए उन्हें कांग्रेस का प्यारा बताया। उन्होंने कहा कि राहुल पार्टी की महान परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे।

सिंह ने इसे लोगों की सेवा करने की ओर एक और कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद की भूमिका शानदार तरीके से निभाई है, अब राहुल भी उसी को आगे बढ़ाएंगे। राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी।

इस दौरान पंजाब के उप-मुख्यमंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने अलग अंदाज में कहा, “100 भेड़ों के आगे एक शेर लगाओ तो भेड़ें शेर हो जाती हैं, 100 शेरों के आगे एक भेड़ लगा दो तो शेर ढेर हो जाते हैं। यहां शेर नहीं बब्बर शेर है।”


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad