गुजरात के अहमदाबाद में राहुल गांधी ने शुक्रवार को दलित स्वाभिमान सभा को संबोधित करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कैसे हिम्मत की रोहित वेमुला ने कि शिक्षा के लिए कॉलेज चला गया? चिट्ठी आती है मंत्री के यहां से उसको कुचल देते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि रोहित वेमुला ने आत्महत्या नहीं की थी, उसकी हत्या हिंदुस्तान की सरकार ने की थी।
Kaise himmat ki Rohith Vemula ne ki shiksha ke liye college chala gaya? Chitthi aati hai Minister ke yahan se aur usko kuchal dete hain. Rohith Vemula ne atmahatya nahi ki thi, uski hatya Hindustan ki sarkar ne ki thi: Rahul Gandhi in Ahmedabad #Gujarat pic.twitter.com/6FV8uap2G0
— ANI (@ANI) 24 November 2017
बता दें कि राहुल गांधी शुक्रवार को गुजरात के चुनावी दौरे पर हैं। राहुल शुक्रवार सुबह पोरबंदर एयरपोर्ट पहुंचें। इसके बाद उन्होंने यहां के मछुआरों से बातचीत की। गुजरात के पोरबंदर में ‘नवसर्जन मच्छीमार अधिकार सभा’ में मछुआरों को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, “मछुआरों ने कहा था कि जो काम किसान करता है वही काम मछुआरा करता है, मछुआरों के लिये अलग मंत्रालय होना चाहिए और हमारी सरकार बनेगी तो हम ये काम करके दिखायेंगे।”