Advertisement

नीट विवाद: आप ने शिक्षा मंत्रालय को बर्खास्त करने की मांग की

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पेपर लीक को...
नीट विवाद: आप ने शिक्षा मंत्रालय को बर्खास्त करने की मांग की

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पेपर लीक को संस्थागत रूप देने का आरोप लगाया और नीट में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

 पाठक ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में भ्रष्टाचार देश के साथ विश्वासघात करने से कम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में नीट परीक्षा में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। नीट परीक्षा देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मेडिकल कॉलेजों में सभी प्रवेश नीट के जरिए होते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘करीब एक लाख सीट हैं और इन परीक्षाओं में 24 लाख छात्र बैठते हैं। विद्यार्थी इन परीक्षाओं की तैयारी काफी पहले से ही शुरू कर देते हैं और उनके परिवार भी परीक्षा तैयारी में शामिल होते हैं। शिक्षा में भ्रष्टाचार देश के साथ विश्वासघात से कम नहीं है।’’

पाठक ने कहा कि उनकी पार्टी इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहती, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने देश में पेपर लीक को संस्थागत बना दिया है। पूरी समस्या की जड़ गुजरात है और 2015 से अब तक वहां एक भी परीक्षा ऐसी नहीं हुई, जिसका प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ हो। हम इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं।’’

पाठक ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। उन्हें शिक्षा मंत्री को निलंबित करना चाहिए या संबंधित मंत्री को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए।" इससे पहले दिन में, आप ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) विवाद को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad