Advertisement

पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बीजद 'अस्त' और कांग्रेस पस्त, भाजपा को लेकर लोग हैं आश्वस्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दावा किया कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 'अस्त' हो...
पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बीजद 'अस्त' और कांग्रेस पस्त, भाजपा को लेकर लोग हैं आश्वस्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दावा किया कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 'अस्त' हो रहा है जबकि विपक्षी कांग्रेस 'पस्त' है, लिहाजा लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर आश्वस्त हैं।

राज्य में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओडिशा में बीजद सरकार की 'एक्सपायरी डेट' चार जून है। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं और परिणाम चार जून को सामने आएंगे।

उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता ने 50 साल तक कांग्रेस के शासन को देखा और पिछले 25 साल से बीजद को देख रही है। मोदी ने लोगों से ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए भाजपा को एक मौका देने का आग्रह किया।

मोदी ने कहा, "सभी ने देखा कि क्या हुआ। ओडिशा की भूमि उर्वरक है, यह खनिज संपदा से संपन्न है। यहां समुद्र तट भी हैं। बरहामपुर जैसा व्यवसायिक केन्द्र है। यहां संस्कृति और विरासत... क्या नहीं है। फिर भी समृद्ध ओडिशा के लोग गरीब रह गए। इस पाप का कौन जिम्मेदार है। जवाब साफ है। कांग्रेस और बीजद।"

उन्होंने कहा, "लेकिन अब ओडिशा में बीजद अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है।"

बीजद अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो उड़िया और संस्कृति को समझता हो।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad