Advertisement

यूपी में कांग्रेस कर सकती है गठबंधन- प्रियंका गांधी का इशारा, बोलीं- इससे इनकार नहीं किया जा सकता

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए...
यूपी में कांग्रेस कर सकती है गठबंधन- प्रियंका गांधी का इशारा, बोलीं- इससे इनकार नहीं किया जा सकता

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने तीन दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंची हैं। जहां उन्होंने रविवार को गठबंधन के सवालों को लेकर कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करने के बारे में "खुले विचारों वाली" है। प्रियंका ने आगे कहा कि चुनाव के लिए अन्य दलों के साथ गठबंधन से इनकार नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस महासचिव गांधी ने यह भी कहा है कि अभी वह यह नहीं कह सकतीं कि कांग्रेस यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडे़गी या फिर गठबंधन करेगी। हालांकि, कोई भी गठबंधन पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं होगा।

प्रियंका ने कहा है कि वो उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पर्यटक नहीं है और वह पिछले डेढ़ साल से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लगातार संपर्क में हैं। अब वो यूपी को ज्यादा वक्त देंगी।

उन्होंने यूपी में कोविड की स्थिति को लेकर कहा कि "हमने कोरोना महामारी के दौरान सबसे अधिक काम किया है। आप देख सकते हैं कि हम ही हैं जिन्होंने मुद्दों को उठाया है। कांग्रेस अब तस्वीरों पर माला चढ़ाने तक सीमित नहीं है। हमारी पार्टी 30-32 वर्षों से सत्ता से बाहर है, और यह कमजोर हो गया है। हालांकि, पूरे प्रयास किए गए हैं, और बहुत सारी ऊर्जा (पार्टी में) आई है।" प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि राज्य में कांग्रेस सेवा दल योजनाओं को सुधारने का काम कर रहा है।

इससे पहले कांग्रेस महामचिव प्रियंका गांधी कल यानी शनिवार को अनीता यादव से मिली थी। अनीता यादव से ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान बदसलूकी की गई थी। दबंगों ने नामांकन के दौरान उनसे हाथापाई की थी और उनकी साड़ी भी खींच दी थी। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा था, "यूपी में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री यूपी में सरकार की तारीफ कर रहे हैं।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad