Advertisement

राहुल गांधी का दावा, "असम में जीतेगी कांग्रेस"; लेकिन भाजपा की कड़ी चुनौती बरकरार

असम में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर खूब हमला बोला और आने वाले...
राहुल गांधी का दावा,

असम में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर खूब हमला बोला और आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति पर भी प्रकाश डाला। हाल ही में, असम कांग्रेस में लीडरशिप स्तर पर बदलाव हुआ है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि हमने यहां एक नई टीम बनाई है और आने वाला चुनाव हम जीतने जा रहे हैं।

छयगांव में एक सार्वजनिक रैली में राहुल गांधी ने कहा, "असम के लोग सच्चाई जानते हैं... जल्द ही चुनाव होंगे और कांग्रेस उन चुनावों में जीत हासिल करेगी। हमने यहां एक नई टीम बनाई है... हमने काम शुरू कर दिया है और असम के लोग जल्द ही परिणाम देखेंगे।"

साल 2026 में असम में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस की नजर अपने किले को फिर से हासिल करने पर है। कांग्रेस पिछले दो चुनावों में करारी हार का सामना कर रही है। भाजपा ने ये दोनों चुनाव जीते हैं। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया था और इस बार पार्टी सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है।

अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए कांग्रेस ने असम के जोरहाट से सांसद गौरव गोगोई को स्टेट प्रेसिडेंट बनाया है। उन्होंने भूपेन कुमार बरुआ की जगह ली है। गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के उप-नेता भी हैं। माना जाता है कि गोगोई का राहुल गांधी से करीबी रिश्ता है।

हालांकि, कांग्रेस के लिए असम का रास्ता उतना आसान नहीं होगा। भाजपा यहां एक बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरी है। पिछले दो विधानसभा चुनावों से वह सत्ता में काबिज है। ऐसा करने वाली भाजपा पहली गैर-कांग्रेसी पार्टी बनी है।

गोगोई के सामने भाजपा के फायर-ब्रांड नेता और असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा की चुनौती होगी। अपनी हिंदुत्ववादी छवि के कारण शर्मा न केवल असम बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। माना जाता है कि न केवल असम बल्कि पूरे नॉर्थ-ईस्ट में भाजपा के विस्तार में उनका अहम रोल रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad