Advertisement

आप नेता ने लगाया आरोप, भाजपा शासित एमसीडी में भ्रष्टाचार चरम पर, चुनावों में जनता सिखाएगी सबक

भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। पीतमपुरा से आप नेता सुमित प्रकाश ने...
आप नेता ने लगाया आरोप, भाजपा शासित एमसीडी में भ्रष्टाचार चरम पर, चुनावों में जनता सिखाएगी सबक

भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। पीतमपुरा से आप नेता सुमित प्रकाश ने आरोप लगाया है कि दिल्ली नगर निगम आज खामियों और भ्रष्टाचार के लिए जाना जा रहा है। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता पर निगम की जमीन को हड़पने के लगातार आरोप लग रहे हैं,लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं है। तो वहीं एक अन्य निगम पार्षद ने निगम की जमीन परिजनों को मुफ्त में दे दी। उन्होंने कहा कि इस बार निगम चुनावों में जनता और समस्त कर्मचारियों ने भाजपा को सबक सिखाने की ठान ली है। आज लोगों को समझ आ गया है कि निगम से भी भ्रष्टाचार सिर्फ आम आदमी पार्टी ही खत्म कर सकती है।

प्रेस को संबोधित करते हुए सुमित प्रकाश ने बीजेपी की तरफ सीधा निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल से निगम में बैठने के बावजूद भी इनका भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शालीमार बाग क्षेत्र के विषय में बताते हुए उन्होंने बताया की हाल ही में यहां भी एक बड़ी सरकारी जमीन को एक बड़े वरिष्ठ एनजीओ को बेचने की तैयारी में थे, जिसे हमने अपनी विधायक की मदद से किसी तरह बचाया।

आप नेता ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी स्कूलों के टीचर आदि की तनख्वाह कई महीनों से रुकी हुई है। किस प्रकार से केजरीवाल सरकार ने 900 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया, जिससे नगर निगम के कर्मचारियों को उनकी सैलरी दी जा सके इतना रुपया पाने के बाद भी आज तक तमाम कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन लोगों ने यहां समस्त नगर निगम कर्मचारियों की सैलरी दे देनी चाहिए थी वही उन्हें केवल एक 1 महीने की सैलरी दी गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad