Advertisement

महाराष्ट्र: सियासी हलचल के बीच एकनाथ शिंदे ने दिया झटका, नियुक्त किया नया चीफ व्हिप

महाराष्ट्र सरकार पर खड़े हुए संकट के बीच शिवसेना ने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर आज शाम 5 बजे मीटिंग...
महाराष्ट्र: सियासी हलचल के बीच एकनाथ शिंदे ने दिया झटका, नियुक्त किया नया चीफ व्हिप

महाराष्ट्र सरकार पर खड़े हुए संकट के बीच शिवसेना ने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर आज शाम 5 बजे मीटिंग बुलाई थी। इस बीच एकनाथ शिंदे ने शिवसेना की इस व्हिप पर ही सवाल उठाते हुए पार्टी पर दावा ठोक दिया है। उन्होंने ट्वीट कर एक तरह से पार्टी पर ही दावा किया है और व्हिप की वैधता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एकनाथ शिंदे ने मराठी में ट्वीट करते हुए कहा, 'शिवसेना विधायक भरत गोगावले को शिवसेना विधानमंडल का मुख्य प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इसकी वजह यह है कि सुनील प्रभु द्वारा विधायकों की आज की बैठक के संबंध में जारी आदेश कानूनी रूप से अमान्य है।' एकनाथ शिंदे का दावा है कि ऐसे में अब आज शाम विधायक दल की बैठक के संबंध में सुनील प्रभु द्वारा जारी आदेश अवैध माना जाएगा।

बता दें कि भरत गोगावाले गुवाहाटी में ही हैं और एकनाथ शिंदे के करीबी नेता हैं। उनके इस ट्वीट से साफ है कि उन्होंने पार्टी के चीफ व्हिप की जिम्मेदारी भरत गोगावाले को दे दी है और उनकी ओर से जारी व्हिप ही वैध है क्योंकि ज्यादा विधायक उनके साथ हैं। शिंदे के इस ट्वीट से साफ है कि अब वह आर-पार के मूड में हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad