Advertisement

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, करीबी नेता नीलम गोरे शिंदे गुट में हुईं शामिल

महाराष्ट्र में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले विधायकों के पाला...
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, करीबी नेता नीलम गोरे शिंदे गुट में हुईं शामिल

महाराष्ट्र में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) की विधायक नीलम गोरे शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुट में शामिल हो गईं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नीलम गोरे को शिवसेना में 'नेता' नियुक्त किया है।

दरअसल, पार्टी अध्यक्ष के बाद सबसे वरिष्ठ नेता को यह पद दिया जाता है। वे उद्धव ठाकरे गुट की नेता थीं। उनके शिंदे गुट में शमिल होने से उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका लगा है।

बता दें कि शिवसेना में टूट के बाद उद्धव ठाकरे की पार्टी के कई नेता शिंदे गुट का दामन थाम चुके हैं। इन नेताओं की लिस्ट में ताजा नाम नीलम गोरे का है। नीलम विधानपरिषद की उपसभापति हैं। सीएम शिंदे ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | Uddhav Thackeray faction leader Neelam Gorhe joins Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde-led Shiv Sena, in Mumbai. <a href="https://t.co/QWvFSylafR">pic.twitter.com/QWvFSylafR</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1677234898921492480?ref_src=twsrc%5Etfw">July 7, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

इससे पहले, विधान परिषद की बिजनेस एडवाइजरी बैठक में भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने नीलम के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को वापस लेने का प्रस्ताव रखा, जिसका भाजपा के प्रसाद लाड ने समर्थन किया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad