पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में जेटी टूटने से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 65 लोग लापता हो गए हैं। हादसा भद्रेश्वर पुलिस थाना के तहत तेलिनीपारा घाट पर नदी पार करते समय हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी व्यक्त करते हुए हादसे की जानकारी ली। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।
एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि भारत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके निकलने वाले 95 प्रतिशत इंजीनियर साफ्टवेयर विकास कार्य करने लायक नहीं होते हैं। सर्वेक्षण देश के आईटी व डेटा विज्ञान परिदृश्य में प्रतिभाओं की भारी कमी की ओर संकेत करता है।
दक्षिणी कोलंबिया में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 254 हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन के शिकार लोगों की खोजबनी के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। इस प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों लोग घायल जबकि 300 से भी अधिक लोग लापता हैं।