बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन एक बार फिर से महाराष्ट्र पुलिस की एक अवेयरनेस कैंपेन का हिस्सा बन गए हैं। लेकिन इस बार अजय महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर लोगों को बैंक फ्रॉड के प्रति जागरुक करने का प्रयास करेंगे।
बॉलीवुड फिल्मजगत में आजकल बायोपिक बनाने का काफी ट्रेंड है। अक्सर फिल्म निर्माता और सेलेब्स बायोपिक में हाथ अजमाते नजर आते हैं। हाल ही में सचिन तेंदुलकर की बायोपिक के बाद अब योग गुरु बाबा रामदेव की बायोपिक देखने को मिलेगी।
टीचर भर्ती घोटाले मामले में जेल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सिंह चौटाला आज एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। यह काम कोई और नहीं बल्कि उनकी पढ़ाई को लेकर है। चौटाला ने जेल में रहते हुए 12वीं की परीक्षा पास कर ली है।
निगम में हार के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया था। हाईकमान ने अब उनका इस्तीफा नामंजूर कर उन्हें अपने तरीके से संगठन चलाने का अधिकार दे दिया है।