Advertisement

Search Result : "अनर्गल आरोप"

छेड़खानी के आरोप हिंदू-विरोधी ताकतों की साजिश: अभिजीत

छेड़खानी के आरोप हिंदू-विरोधी ताकतों की साजिश: अभिजीत

अपने बयानों से अक्‍सर विवादों में रहने वाले बाॅलीवुड के गायक अभिजीत भट्टाचार्य के खिलाफ मुंबई में एक महिला ने दुर्व्‍यवहार और छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना कल रात मुंबई के अंधेरी उपनगर स्थित लोखंडवाला में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान हुई। अभिजीत समारोह में आयोजक के तौर पर उपस्थित थे।
महात्मा गांधी की परपोती पर जालसाजी का आरोप

महात्मा गांधी की परपोती पर जालसाजी का आरोप

महात्मा गांधी की 45 वर्षीय परपोती पर दक्षिण अफ्रीका में दो कारोबारियों से 830,000 डालर से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। चोरी, जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोपों में आशीष लता रामगोबिन सोमवार को डरबन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुई।
वालमार्ट पर भारत में करोड़ों डॉलर रिश्वत देने का आरोप

वालमार्ट पर भारत में करोड़ों डॉलर रिश्वत देने का आरोप

अमेरिका की बहुराष्ट्रीय खुदरा कंपनी वालमार्ट पर संदेह है कि उसने भारत में करोड़ों डॉलर की रिश्वत दी। यह बात मीडिया में आई एक खबर में कहा गया।
भाजपा विधायक सोम पर मांस कारोबार में लिप्‍त होने के आरोप!

भाजपा विधायक सोम पर मांस कारोबार में लिप्‍त होने के आरोप!

गुलाबी क्रांति और गोहत्‍या को मुद्दा बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर संगीत सोम पर अतीत में मीट कारोबार से जुड़े होने के आरोप लगे हैं।
भ्रष्टाचार में फंसे रामदास, दो मामलों में आरोप तय

भ्रष्टाचार में फंसे रामदास, दो मामलों में आरोप तय

एक विशेष अदालत ने सीबीआई द्वारा दायर किए गए भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों में पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश जारी किया है।
इंद्राणी की हालत नाजुक, अगले 48 घंटे अहम

इंद्राणी की हालत नाजुक, अगले 48 घंटे अहम

बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और मुंबई के जे.जे. अस्पताल के मुताबिक उनकी जिंदगी के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम हैं। एक दवा का कथित तौर पर अधिक सेवन करने के बाद इंद्राणी को बाइकुला जेल से जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जे.जे. अस्पताल के डीन डॉ. टी.पी. लहाने ने आज पत्रकारों को बताया, अगले 48 घंटे उनके लिए नाजुक हैं। लहाने से पूछा गया था कि क्या इंद्राणी खतरे से बाहर है।
आरके सिंह का भाजपा पर गुंडों को टिकट बेचने का आरोप

आरके सिंह का भाजपा पर गुंडों को टिकट बेचने का आरोप

भाजपा सांसद राजकुमार सिंह ने बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर अपनी ही पार्टी और खासकर सुशील मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर राज्य में पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है। राजकुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर खराब छवि वालों को टिकट दिया जा रहा है, जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।
मालेगांव विस्फोट: सालियान पर दबाव के आरोप खारिज

मालेगांव विस्फोट: सालियान पर दबाव के आरोप खारिज

केंद्र ने उच्चतम न्यायालय में आज इन आरोपों को खारिज किया कि बर्खास्त विशेष लोक अभियोजक रोहिणी सालियान को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपियों पर नरम रुख अपनाने को कहा गया था। गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने अदालत से कहा, मुख्य आरोप यह है कि अभियोजक से नरम रुख अपनाने को कहा गया था। मैंने खुद दस्तावेजों को देखा है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
दिल्‍ली: डेंगू से एक और बच्‍चे की मौत, अस्‍पताल पर आरोप

दिल्‍ली: डेंगू से एक और बच्‍चे की मौत, अस्‍पताल पर आरोप

दिल्‍ली में एक और बच्चे की डेंगू से मौत हो गई है। इस बच्‍चे के परिजन ने भी अस्पतालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। छह साल का अमन इस मौसम में डेंगू के कारण मरने वाला 10वां पीडि़त है। वह दक्षिण दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाका का रहने वाला था। यह मामला एेसे समय में सामने आया है जब पिछले सप्ताह ही सात वर्षीय अविनाश राउत की डेंगू से मौत हुई थी, जिसके बाद उसके माता-पिता ने आत्महत्या कर ली थी। कहा जा रहा है पांच अस्पतालों ने अविनाश को भर्ती करने से मना कर दिया था।