प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी चार अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा के तहत गुुरुवार को मोजांबिक पहुंच गए। मोदी का यह दौरा अफ्रीका महाद्वीप के साथ संबंधों को मजबूत करने, खासकर आर्थिक रिश्तों और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को प्रगाढ़ बनाने पर केंद्रित है।
चार अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मोजांबिक पहुंचे। उन्होंने वहां राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी से द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी में कई अहम समझौतों पर दस्तखत किए गए। भारत के नजरिए से दालों के आयात को लेकर हुआ समझौता सबसे अहम बताया जा रहा है। मोदी सरकार इसके जरिए देश में दलहन की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने की कोशिश में है। मोजांबिक की राजधानी मैपुटो में बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति न्यूसी और मेरे बीच रक्षा एवं सुरक्षा के मसलों पर आपसी सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी है। उन्होंने मिले सम्मान के लिए प्रेजिडेंट न्यूसी, सरकार और मोजांबिक के लोगों को धन्यवाद दिया।
भारतीय मूल के एक अमेरिकी भौतिकविद ने प्रकृति के मूल नियमों की जानकारी को आगे बढ़ाने के प्रति समर्पित एक केंद्र स्थापित करने के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय को 1.1 करोड़ डॉलर की राशि दान में दी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की राजनयिक कमला शिरीन लखधीर को मलेशिया में अमेरिका की अगली राजदूत के तौर पर नामित किया है। अगर सीनेट कमला की नियुक्ति की पुष्टि कर देता है तो वह मलेशिया में अमेरिका की अगली राजदूत होंगी।
ओरलैंडो के समलैंगिक क्लब पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान कई लोगों की जान बचाने को लेकर भारतीय मूल के एक पूर्व मरीन की खूब प्रशंसा हो रही है। इस हमले में 49 लोगों की मौत हो गई थी।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अफ्रीका महाद्वीप के तीन देशों घाना, आईवरी कोस्ट और नामीबिया का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ अफ्रीकी देशों की यात्रा कर सकते हैं। घाना में भारतीय उच्चायुक्त के. जीवा सागर की ओर से आयोजित स्वागत समारोह के दौरान मुखर्जी ने यहां कल भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए मोदी के संभावित दौरे का संकेत दिया।
अमेरिका में फ्लोरिडा के ओरलैंडो स्थित एक ‘गे क्लब' में भारी हथियारों से लैस हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 50 लोगों की हत्या कर दी है। घटना में करीब 53 लोग घायल हैं। मीडिया के अनुसार अफगानिस्तान मूल के ओमर मतीन नामक व्यक्ति ने क्लब में गोलीबारी की। 29 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मतीन न्यूयार्क में पैदा हुआ था। पुलिस ने उसे तुरंत मार गिराया। पुलिस का कहना है कि अमेरिका के इतिहास में अब तक का यह सबसे भयावह गोलीबारी कांड है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।
देश में अफ्रीकी नागरिकों पर हुए कुछ हमलों से हुए नुकसान को कम करने के केंद्र के प्रयासों के बीच गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने अपने एक बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया। हमलों के संदर्भ में टिप्पणी करते हुए पारसेकर ने कहा कि नाइजीरियाइयों का व्यवहार अलग तरह का है। उनके अलग रवैये की वजह से आम लोगों में नाराजगी है।