तुर्की में साप्ताहिक खरीदारी के लिए सैनिकों को लेकर जा रही एक बस को निशाना बनाकर आज किए गए एक कार बम विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए और दर्जनों जख्मी हो गए। इन सैनिकों को अनिवार्य तौर पर सेवा देने के नियम के तहत हाल ही में भर्ती किया गया था।
सरकार ने उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को उनके दो वरिष्ठ अधिकारियों से आगे बढ़ाते हुए आज नया थल सेना प्रमुख नियुक्त किया और उप वायुसेना प्रमुख मार्शल बी. एस. धनोआ को भारतीय वायुसेना का नया प्रमुख बनाया गया।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के भारत को प्रमुख रक्षा सहयोगी का दर्जा देने के फैसले से भारत, अमेरिका का जूनियर सहयोगी बन जाएगा। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि इससे भारतीय रक्षा बल और रक्षा उत्पादन अमेरिकी निगरानी और नियंत्रण के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अचानक पाक खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर को पद से हटा दिया। इसके अलावा उन्होंने सेना के शीर्ष पदों पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
दिल्ली की एक अदालत ने आज पूर्व वायु सेना प्रमुख एस पी त्यागी को चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। त्यागी को 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद में 450 करोड़ रूपये रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज दावा किया कि विकास का के दम पर वह एक बार फिर सत्ता में वापसी कर इतिहास रचेंगे। अखिलेश ने लखनऊ में आईपीएस सप्ताह में पुलिस अधिकारियों से कहा कि हर कोई चुनाव की तारीख का इंतजार कर रहा है और यदि कोई सबसे ज्यादा चुनावों का इंतजार कर रहा है, तो वो मैं हूं। जैसे ही मैंने लखनऊ मेट्रो (ट्रायल रन) को हरी झंडी दिखाई, तभी से मैं चुनावों के लिए तैयार हूं।
पश्चिम बंगाल के टोल द्वारों पर सेना की हालिया कार्रवाई के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सेना पर लगाए गए आरोपों पर गहरा दुख जाहिर करते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है कि ये आरोप सैन्य बलों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सीबीआई ने पूर्व वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने शुक्रवार को वकील गौतम खेतान और संजीव त्यागी को भी गिरफ्तार किया है। एसपी त्यागी पर 3600 करोड़ रुपये के हेलीकॉप्टर सौदे को एंग्लो-इटैलियन कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड को दिलवाने का आरोप है। सीबीआई मुख्यालय में तीनों से पूछताछ की जाएगी।