Advertisement

Search Result : "अमेरिकी हथियार निर्माता"

विकीलीक्स का 10वां जन्मदिन मना, जारी होंगे अमेरिकी चुनाव से जुड़े दस्तावेज

विकीलीक्स का 10वां जन्मदिन मना, जारी होंगे अमेरिकी चुनाव से जुड़े दस्तावेज

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने आठ नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से पहले इससे संबंधित नए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जारी करने का संकल्प लिया है। महत्वपूर्ण जानकारियां लीक करने वाली उनकी वेबसाइट का आज 10वां स्थापना दिवस मनाया गया जिस मौके पर असांजे ने यह संकल्प लिया।
अर्थव्यवस्था का हाल बहुत बुरा, पूरी तरह डूब चुका है अमेरिका: ट्रंप

अर्थव्यवस्था का हाल बहुत बुरा, पूरी तरह डूब चुका है अमेरिका: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति के होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था का हाल बहुत बुरा है। उन्होंने दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह डूब चुकी है।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारत और पाक के बीच मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारत और पाक के बीच मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी विवाद सुलझाने में मदद करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने परमाणु हथियार संपन्न दोनों पड़ोसी देशों से क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।
हिलेरी क्लिंटन को पाकिस्तान के परमाणु आत्मघाती हमलावरों की आशंका

हिलेरी क्लिंटन को पाकिस्तान के परमाणु आत्मघाती हमलावरों की आशंका

डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के जिहादियों के हाथों में जाने की आशंका को लेकर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि यह एक खतरनाक परिदृश्य होगा।
लैंक्सेस ने अमेरिकी कंपनी ‘केमतुरा’ का किया अधिग्रहण

लैंक्सेस ने अमेरिकी कंपनी ‘केमतुरा’ का किया अधिग्रहण

रसायन कंपनी लैंक्सेस ने अपने पोर्टफोलियो में सुधार करते हुए अमेरिका की कंपनी केमतुरा कॉर्पोरेशन के अधिग्रहण की घोषणा की। केमतुरा कंपनी फ्लेम रीटार्डेंट एवं लुब्रिकेंट एडिटिव्स आदि बनाती है। लैंकसेस का दावा है इस अधिग्रहण के बाद इस अधिग्रहण के बाद वह विश्व की प्रमुख कंपनियों में शुमार हो जाएगी।
भारतीय कार्रवाई का सैन्य जवाब नहीं दे सकता पाक : अमेरिकी थिंक टैंक

भारतीय कार्रवाई का सैन्य जवाब नहीं दे सकता पाक : अमेरिकी थिंक टैंक

अमेरिका के एक शीर्ष थिंक-टैंक ने आज कहा कि भारत ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों पर पाक के कब्जे वाले कश्मीर में जो लक्षित हमला किया है, उसे सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद किया गया था। उन्होंने कहा कि तनाव बढ़ने के लिए पूरी तरह पाकिस्तान जिम्मेदार है।
वित्तीय बाजार 2008 के बाद नीति नियामकों के काबू से बाहर निकल गए: सेबी प्रमुख

वित्तीय बाजार 2008 के बाद नीति नियामकों के काबू से बाहर निकल गए: सेबी प्रमुख

वैश्विक स्तर पर वित्तीय बाजार नियामकों के बीच बेहतर संयोजन पर जोर देते हुए भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन यू के सिन्हा ने आज कहा कि 2008 के ऋण संकट के बाद दुनिया में गैर परंपरागत मौद्रिक नीतियों से बाजार नीति निर्माताओं के नियंत्रण से बाहर हो गए हैं।
हिंदू समुदाय को रिझाने में जुटे ट्रंप

हिंदू समुदाय को रिझाने में जुटे ट्रंप

मुस्लिम समुदाय को लेकर अपने कट्टर विचारों के कारण पूरे अमेरिका में विरोधियों के निशाने पर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व सभ्यता तथा अमेरिकी संस्कृति में विलक्षण योगदान के लिए भारतीय हिंदू समुदाय की प्रशंसा की है।
मुंबई में नौसेना क्षेत्र के पास दिखे 4 संदिग्‍धों में 1 का स्‍केच जारी

मुंबई में नौसेना क्षेत्र के पास दिखे 4 संदिग्‍धों में 1 का स्‍केच जारी

मुंबई के पास उरण स्थित नौसेना क्षेत्र के पास दिखे 4 संदिग्धों में से एक का स्‍केच पुलिस ने जारी किया है। एहतियात के तौर पर आसपास के स्‍कूल और कालेजों को बंद कर दिया गया है। संदिग्‍ध सेना की वर्दी पहनकर घूमते दिखे हैं। पश्चिमी नौसेना कमान ने मुंबई तट पर हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस चारों की तलाश कर रही है। विभिन्न एजेंसियों के भी खोजी अभियान जारी हैं।
अब अमेरिकी ऊंट पहाड़ के नीचे। आलोक मेहता

अब अमेरिकी ऊंट पहाड़ के नीचे। आलोक मेहता

भारत पिछले कई वर्षों से अमेरिका सहित दुनिया के देशों को पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादी दानवों के खतरे की ओर ध्यान आकर्षित करता रहा है। फिर भी अमेरिका बड़े पैमाने पर पाकिस्तान को आर्थिक मदद एवं अत्याधुनिक हथियार देता रहा। ओसामा बिन लादेन के तालिबानी हमले के बाद उसने अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्रों पर बमबारी की और सैनिक तैनात किए लेकिन पाकिस्तान में छिपे लादेन के अपवाद को छोड़कर किसी आतंकवादी ठिकाने को निशाना नहीं बनाया।