Advertisement

Search Result : "अमेरिकी हमले"

चीन ने अमेरिका को चेताया, भारत के साथ सीमा विवाद में दखल न दे

चीन ने अमेरिका को चेताया, भारत के साथ सीमा विवाद में दखल न दे

भारत में अमेरिका के राजदूत द्वारा अरूणाचल प्रदेश का दौरा किए जाने पर चीन ने कड़ा एतराज जताते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि चीन-भारत सीमा विवाद में उसका कोई भी हस्तक्षेप इस विषय को और भी पेचीदा बनाएगा और सीमा पर कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति में खलल डालेगा। हालांकि भारत ने चीन की प्रतिक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इसलिए अमेरिकी राजदूत के वहां का दौरा करने में कुछ भी गलत नहीं है।
राष्‍ट्रपति पद के चुनाव को लेकर आधे से अधिक अमेरिकी तनाव में : अध्ययन

राष्‍ट्रपति पद के चुनाव को लेकर आधे से अधिक अमेरिकी तनाव में : अध्ययन

राष्‍ट्रपति पद के चुनाव को लेकर आधे से अधिक अमेरिकी तनाव में है। चुनाव के लिए जो लोग सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं उन पर तनाव हावी होने की आशंका अधिक है। अमेरिका के इतिहास में होने जा रहे सर्वाधिक विषमता भरे इन चुनावों से पहले किए गए एक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है।
न्यूजर्सी में भारतीय अमेरिकी रैली को संबोधित करेंगे ट्रंप

न्यूजर्सी में भारतीय अमेरिकी रैली को संबोधित करेंगे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप आतंकवाद के हिंदू पीड़ितों के लिए न्यूजर्सी में आयोजित एक चैरिटी समारोह में भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे। रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन (आरएचसी) इस समारोह को आयोजित करेगा। आरएचसी के संस्थापक एवं अध्यक्ष शलभ शाल्ली कुमार ने कहा, यह इतिहास बन रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी उम्मीदवार ने किसी हिंदू समारोह में शिरकत की हो।
फिर दहला इराक, 46 मरे

फिर दहला इराक, 46 मरे

इराक में आज हुए विभिन्न हमलों में कम से कम 46 व्यक्ति मारे गए हैं। इसमें एक आत्मघाती हमला भी शामिल है जिसकी जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली और जो हाल के महीनों में बगदाद में होने वाला भीषण हमला है।
सर्जिकल हमले वक्त की जरूरत थे

सर्जिकल हमले वक्त की जरूरत थे

उरी में ब्रिगेड मुख्यालय के आतंकवादियों के हमले के 11 दिन बाद, 29 सितंबर को नियंत्रण रेखा पर सर्जिकल हमलों से निश्चित ही एक स्पष्ट संदेश गया है, ‘बस, बहुत हो चुका’।
सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित जकूरा के पास सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर शुक्रवार शाम को हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए। आठ अन्य घायल हुए हैं। शहीदों में सशस्त्र सीमा बल और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के एक-एक जवान शामिल हैं। आतंकियों की तलाश में इलाके में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल की गाड़ी पर उस समय हमला बोला, जब जवान शहर में अपनी ड्यूटी के बाद कैंप वापस लौट रहे थे।
अमेरिकी गायक और गीतकार बॉब डिलेन को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

अमेरिकी गायक और गीतकार बॉब डिलेन को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

अमेरिकी गीतकार बॉब डिलेन को इस साल का नोबेल साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा। डिलेन यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने वाले पहले गीतकार हैं। इस घोषणा ने पुरस्कार पर नजर जमाए हुए लोगों को हैरान कर दिया है।
हिलेरी का दावा, रूस की मिलीभगत से ट्रंप की मदद कर रहा है विकीलीक्स

हिलेरी का दावा, रूस की मिलीभगत से ट्रंप की मदद कर रहा है विकीलीक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के चुनाव प्रचार अभियान दल ने विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे पर रूस की मिलीभगत से क्लिंटन की ईमेल प्रणाली को हैक कर उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने का आरोप लगाया।
ओलीवर हार्ट और बेंग्ट हॉल्मस्ट्रॉम को अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार

ओलीवर हार्ट और बेंग्ट हॉल्मस्ट्रॉम को अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार

अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार की आज घोषणा कर दी गई है। ब्रिटिश-अमेरिकी अर्थशास्त्री अर्थशास्त्री ओलीवर हार्ट और फिनलैंड के बेंगट हॉल्मस्ट्रॉम को इस वर्ष अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
सर्जिकल स्‍ट्राइक : आईएसआई जैश से संसद में हमले कराकर बदला लेगी!

सर्जिकल स्‍ट्राइक : आईएसआई जैश से संसद में हमले कराकर बदला लेगी!

पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की ओर से किए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की आईएसआई जवाब देने के लिए बेचैैन है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ये खुफिया एजेंसी भारत में आतंकी हमले करवा कर बदला लेने की फिराक में है।