दस दिन की विपश्यना से लौटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उपराज्यपाल नजीब जंग को दिल्ली का असली बॉस करार देने से बेतरह खफा हैं।
अन्ना हजारे के नाम की माला जपते हुए सत्ता पाने वाले अरविंद केजरीवाल की ‘आम आदमी पार्टी टीम’ की असलियत उजागर हो रही है। वह अपने दर्जन भर विधायकों पर लगे गंभीर आपराधिक आरोपों पर कानूनी कार्रवाई को मोदी सरकार का राजनीतिक पूर्वाग्रह बताते रहे, लेकिन अब उनके परमप्रिय विधायक करतार सिंह तंवर के पास मिली 130 करोड़ रुपये की अवैध अघोषित संपत्ति को किस तरह राजनीतिक कह सकेंगे?
नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने सोमवार को कहा कि भारत जी-20 की बैठक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रमिकों खासकर पेशेवर कर्मचारियों की आवाजाही के मुद्दे के अलावा जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगा।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि उपराज्यपाल ही दिल्ली के प्रशासनिक प्रमुख हैं। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार की इस दलील को भी खारिज कर दिया कि उपराज्यपाल मंत्रिायों की परिषद की सलाह पर काम करने के लिए बाध्य हैं।
धरने, प्रदर्शन, विरोध के बल पर राजनीति के मैदान में उतरे और सत्ता में रहते हुए भी धरना करने वाले अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर किसी भी तरह के प्रदर्शन, विरोध, धरने को एक महीने के लिए गैरकानूनी घोषित कर दिया है।
दिल्ली में अधिकारों को लेकर चल रही लड़ाई में अरविंद केजरीवाल सरकार को हाईकोर्ट ने गुरुवार को तगड़ा झटका दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि दिल्ली के बॉस उपराज्यपाल (एलजी) ही हैं। उप राज्यपाल नजीब जंग ने इस फैसले को संविधान की जीत बताया है। वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी।
आम आदमी पार्टी के विधायक आसिम खान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वह उनकी दुश्मनी उनके परिवार से निकाल रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खान ने कहा कि पार्टी में उनके एक शुभचिंतक ने उन्हें बताया कि पार्टी उन्हें सबक सिखाना चाहती है और इसलिए उनके परिवार के लोगों पर भी फर्जी आरोप लगाए जा सकते हैं।
भाजपा के सांसद उदित राज को सलाह देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा है कि उन्हें और अन्य दलित सांसदों को दलित समुदाय पर देशभर में हो रहे अत्याचार के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए। दरअसल उदित राज ने हिंदू धर्म के कथित ठेकेदारों की आलोचना की थी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मानहानि के मामले में स्थानीय अदालत के समक्ष पेश होने पर जमानत मिल गई है। अदालत ने सुनवाई के लिए 15 अक्तूबर की तारीख तय की है।
एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मंगलवार को जमानत दे दी। विशेष सीबीआई न्यायाधीश अरविंद कुमार ने एक लाख रूपये के निजी मुचलके पर कुमार को राहत दी।