बिहार में चल रहे सियासी घमासान ने आज अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर इस्तीफे का दबाव काम न आया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही इस्तीफा दे दिया है।
भाजपा ने एक बार फिर राजद प्रमुख लालू प्रसाद व उनके परिजनों के खिलाफ कथित बेनामी संपत्ति के मामले को लेकर हमला बोला है। लालू की संपत्तियों का एक के बाद एक खुलासा करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधान मंडल दल के नेता सुशील मोदी ने लालू को बिहार का रॉबर्ट वाड्रा करार दिया है।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर पड़े छापे के बाद देश में राजनीति उथल पुथल मची हुई है। बुधवार को पटना में राजद कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर के बाहर हंगामा करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वहां भाजपा नेता सुशील मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।