उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुख्य सचिव दीपक सिंघल को हटा दिया है। इससे पहले अखिलेश ने प्रदेश के दो मंत्रियों को बर्खास्त किया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को बर्खास्त कर दिया। बर्खास्तगी का क्या कारण है इस बारे में तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिलने से प्रजापति को बर्खास्त किया गया है।
बसपा छोड़ लोकतांत्रिक बहुजन मंच का गठन करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मौर्य के भाजपा में शामिल होने की अटकले इसलिए भी तेज हो गई हैं कि मंगलवार को उन्होने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी।
इन दिनों न्याय के पहरेदारों न्यायाधीशों, वकीलों को सत्ताधारियों के समक्ष विभिन्न स्तरों पर आवाज पहुंचानी पड़ रही है। लोकतंत्र, राजतंत्र, सैन्य शासन या कम्युनिस्ट शासन में भी अंतिम दरवाजा न्यायालय का ही होता है।
देश के चार प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनुभव रखने वाली वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारग्रेट अल्वा ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने अनुसार कार्य करते हुए समय आने पर परिपक्व हो जाएंगे। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के लिए वह उचित स्तंभ नहीं हैं।
तेलंगाना के आंदोलनरत न्यायाधीशों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए राज्य की विभिन्न अदालतों और न्यायिक विभागों में काम करने वाले करीब 8,000 कर्मी शुक्रवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए। इससे राज्य की अदालतों का कामकाज ठप पड़ गया और मुकदमों में उलझे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच न्यायाधीशों के अस्थायी आवंटन के खिलाफ आंदोलन और तेज हो गया है। हैदराबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को अनुशासनहीनता के आधार पर निचली अदालत के नौ और न्यायाधीशों को निलंबित कर दिया जिसके विरोध में राज्य के 200 न्यायिक अधिकारी 15 दिन के लिए सामूहिक अवकाश पर चले गए।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव जब अलग राज्य की मांग कर रहे थे उस समय अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और तत्कालीन संप्रग सरकार को अलग राज्य बनाने का फैसला करना पड़ा। यह दावा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने अपनी नई किताब ओल्ड हिस्टी एंड न्यू ज्योग्राफी - बाइफरकेटिंग आंध्र प्रदेश में किया गया है।
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस को थोड़ी राहत मिल गई तो भाजपा के लिए आफत हो गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जहां नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे को पोस्टल बैलेट से मतदान की इजाजत दी है वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा विधायक राजेंद्र मेश्राम का चुनाव शून्य कर दिया है जिससे वो वोट नहीं दे पाएंगे।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कुछ दिनों पहले कथित रूप से बलात्कार की शिकार हुई एक मूक-बधिर महिला का पिछले छह दिनों में डाक्टरी परीक्षण केवल इसलिए नहीं किया जा सका क्योंकि सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं थी।