Advertisement

Search Result : "इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन"

अनामिका को  वाणी  फाउंडेशन गणमान्य पुरस्कार

अनामिका को वाणी फाउंडेशन गणमान्य पुरस्कार

वाणी की निदेशक अदिति माहेश्वरी-गोयल की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार देश के उन अनुवादकों को दिया जाता है जिन्होंने निरंतर और कम से कम दो भारतीय भाषाओं के बीच साहित्यिक और भाषाई सम्बन्ध विकसित करने में गुणात्मक योगदान दिया है| इसी आधार पर अनामिका को नमिता गोखले, संस्थापक और सह-निदेशक, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल; नीता गुप्ता, निदेशक, जयपुर बुक मार्क और संदीप भुटोरिया, सांस्कृतिक आलोचक के निर्णायक मंडल ने चुना है।
रॉकेफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष बनाए जाएंगे राजीव शाह

रॉकेफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष बनाए जाएंगे राजीव शाह

यूएसएड के पूर्व प्रमुख राजीव जे शाह रॉकेफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष होंगे। यह संगठन परोपकार कार्यों से जुड़े अमेरिका के सबसे बड़े एवं सबसे प्रभावशाली संगठनों में से एक है। शाह समूह का नेतृत्व करने वाले सबसे युवा व्यक्ति एवं पहले भारतीय अमेरिकी होंगे।
मुंबई: बुर्का हटाने के लिए कहे जाने पर शिक्षिका ने दिया नौकरी से इस्तीफा

मुंबई: बुर्का हटाने के लिए कहे जाने पर शिक्षिका ने दिया नौकरी से इस्तीफा

मुंबई के उपनगर कुर्ला में एक स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने यह आरोप लगाते हुए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया कि उनकी नवनियुक्त वरिष्ठ के निर्देशों के कारण उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ समझौता किया जा रहा है।
नोटबंदी का प्रभाव: दुपहिया, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री गिरी

नोटबंदी का प्रभाव: दुपहिया, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री गिरी

नोटबंदी का असर नवंबर में वाहनों की बिक्री पर भी पड़ा है। इस अवधि में जहां घरेलू यात्री वाहन बिक्री 1.82 प्रतिशत बढ़ी, वहीं दुपहिया वाहनों की बिक्री में पांच प्रतिशत से अधिक और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
जाकिर नाइक के खिलाफ एनआईए ने दर्ज किया मुकदमा, 10 ठिकानों पर तलाशी

जाकिर नाइक के खिलाफ एनआईए ने दर्ज किया मुकदमा, 10 ठिकानों पर तलाशी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के संस्थापक जाकिर नाइक एवं अन्य के खिलाफ आतंकवाद रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी ने मुंबई में आईआरएफ के 10 ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी ली।
जाकिर की संस्था के शिक्षण संस्थानों पर परामर्श लेगी महाराष्ट्र सरकार

जाकिर की संस्था के शिक्षण संस्थानों पर परामर्श लेगी महाराष्ट्र सरकार

विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों के भविष्य पर महाराष्ट्र सरकार विधि एवं न्यापालिका विभाग से विचार-विमर्श करेगी।
टाटा संस ने मिस्त्री पर साधा निशाना, लगाया भरोसा तोड़ने का आरोप

टाटा संस ने मिस्त्री पर साधा निशाना, लगाया भरोसा तोड़ने का आरोप

टाटा समूह की प्रमुख धारक कंपनी टाटा संस ने पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री पर हमला बोलते हुए उन पर समूह का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि वे समूह की प्रमुख कारोबारी कंपनियों पर अपना नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे थे।
सबसे सुरक्षित और सच्चा धर्मनिरपेक्ष देश है भारत: तस्लीमा नसरीन

सबसे सुरक्षित और सच्चा धर्मनिरपेक्ष देश है भारत: तस्लीमा नसरीन

निर्वासन के तहत भारत में रह रहीं मशहूर बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा है कि भारत सबसे सुरक्षित और सच्चा धर्मनिरपेक्ष मुल्क है।
भारत में सामाजिक सौहार्द्र का पासवर्ड है सांस्कृतिक सौहार्द्र: नकवी

भारत में सामाजिक सौहार्द्र का पासवर्ड है सांस्कृतिक सौहार्द्र: नकवी

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भारत में सामाजिक सौहार्द्र का पासवर्ड सांस्कृतिक सौहार्द्र है और बिना सांस्कृतिक सौहार्द्र के सामाजिक सौहार्द्र पूरा नहीं हो सकता।
आजाद हिंद फौज के आखिरी सिपाही डैनियल काले का निधन

आजाद हिंद फौज के आखिरी सिपाही डैनियल काले का निधन

आजाद हिंद फौज के वयोवृद्ध सिपाही डैनियल काले का लंबी बीमारी के बाद कोल्हापुर में निधन हो गया। उनके बारे में कहा जाता है कि वे आजादी के संघर्ष के लिए गठित आजाद हिंद फौज के आखिरी जीवित सदस्य थे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement