Advertisement

Search Result : "उग्र हुए समर्थक"

नए नोट में वाम से दक्षिणमुखी हुए बापू

नए नोट में वाम से दक्षिणमुखी हुए बापू

500 और 1000 रुपए की नोटबंदी के बाद छपे नए नोटों में राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के देखने की दिशा में बदलाव हुआ है। पुराने नोटों में बापू जहां वाम दिशा की ओर देख रहे हैं वहीं नए नोटों में बापू की नजर दक्षिण दिशा की ओर है। यह कहा जा सकता है कि नए नोटों में बापू वाम से दक्षिणमुखी हो गए हैं।
विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने रोका था कांग्रेस का नोटबंदी प्रस्ताव

विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने रोका था कांग्रेस का नोटबंदी प्रस्ताव

देश भर में 500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाकर कालेधन पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का दावा कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने साल 2014 में विपक्ष में रहते हुए उस समय की कांग्रेस सरकार के नोटबंदी के प्रस्ताव का विरोध किया था।
कालेेधन पर सर्जिकल स्‍ट्राइक पड़ी भारी, ट्विटर पर मोदी के 3 लाख प्रशंसक हुए कम

कालेेधन पर सर्जिकल स्‍ट्राइक पड़ी भारी, ट्विटर पर मोदी के 3 लाख प्रशंसक हुए कम

कालेधन पर लगाम लगाने के लिए पीए नरेंद्र मोदी ने देश में 500 और 1000 के नोट तो बड़ी आसानी से बंद कर दिए लेकिन इस फैसले के बाद पीएम मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है। एक वेबसाइट के अनुसार आलम यह है कि पीएम मोदी की आलोचना करने वालों की संख्या बढ़ गई है। ट्विटर पर इस नाराजगी को आसानी से समझा जा सकता है।
उत्तर प्रदेश: छह वाम दल हुए एकजुट, विकल्प देने के लिए मिलकर लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश: छह वाम दल हुए एकजुट, विकल्प देने के लिए मिलकर लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ओर से महागठबंधन बनाने की कवायद के बीच छह वामपंथी दलों ने आज एक मंच से प्रदेश के मतदाताओं से विकल्प चुनने की साझा अपील की।
कांगो में हुए विस्फोट में 32 भारतीय शांतिरक्षक सैनिक घायल

कांगो में हुए विस्फोट में 32 भारतीय शांतिरक्षक सैनिक घायल

कांगो रिपब्लिक में हुए एक बम धमाके में भारत के 32 शांति सैनिक घायल हो गए हैं। इस धमाके में एक स्थानीय बच्चे की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने इस घटना की पुष्टि की है।
62 के हुए कमल हासन, प्रशंसक नहीं मनाएंगे जन्मदिन

62 के हुए कमल हासन, प्रशंसक नहीं मनाएंगे जन्मदिन

मशहूर अभिनेता कमल हासन आज 62 वर्ष के हो गए लेकिन उनकी अपील पर प्रशंसक उनके जन्मदिन पर किसी तरह के समारोह का आयोजन नहीं करेंगे। अभिनेता ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के अस्पताल में भतर्ी होने की वजह से प्रशंसकों से जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की थी।
रजत जयंती समारोह में दूर हुए शिकवे, गले मिले अखिलेश-शिवपाल

रजत जयंती समारोह में दूर हुए शिकवे, गले मिले अखिलेश-शिवपाल

समाजवादी पार्टी के रजत जयंति समारोह में पूरा समाजवादी कुनबा एक मंच पर इकट्ठा हुआ है। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल के बीच जारी गतिरोध भी समारोह के दौरान खत्म होता नजर आ रहा है। समारोह को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि मुझे सीएम नहीं बनना है अखिलेश मांगेगे तो खून भी दे दूंगा।
भारतीय टेस्ट कप्तान कोहली हुए 28 बरस के

भारतीय टेस्ट कप्तान कोहली हुए 28 बरस के

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली आज 28 बरस के हो गए। उनका जन्म पांच नवंबर 1988 में दिल्ली में हुआ था। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से काफी कम समय में किक्रेट जगत का सबसे लोकप्रिय चेहरा बन चुका है।
लीक हुए ईमेल : हिलेरी ने अमिताभ बच्चन के बारे में पूछा था

लीक हुए ईमेल : हिलेरी ने अमिताभ बच्चन के बारे में पूछा था

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लीक हुए एक ईमेल से पता चला है कि उन्होंने एक बार अपनी करीबी सहयोगी हुमा अबेदीन से हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में पूछा था।
ग्रेवाल की अंत्येष्टि : केजरीवाल ने दिए 1 करोड़, राहुल भी हुए शरीक

ग्रेवाल की अंत्येष्टि : केजरीवाल ने दिए 1 करोड़, राहुल भी हुए शरीक

एक रैंक एक पेंशन के मुद्दे पर आत्महत्या करने वाले पूर्व सैन्यकर्मी रामकिशन ग्रेवाल का गुरुवार को भिवानी के पास स्थित उनके पैतृक गांव बामला में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सहित विभिन्न राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति देखी गयी। ग्रेवाल के ज्येष्ठ पुत्र दिलावर ने दोपहर करीब बारह बजे बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के बीच अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राम किशन ग्रेवाल के परिवार वालों के लिए एक करोड़ रूपये के मुआवजे की घोषणा की।
Advertisement
Advertisement
Advertisement