उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार नई दिल्ली आए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था को लागू करने में सहायक चार विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद अब इन विधेयकों को संसद में पेश किया जायेगा।
यूपी में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कुल 47 मंत्री रविवार को दोपहर शपथ लेंगे। दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। 25 कैबिनेट मंत्री, 13 राज्य मंत्री तथा 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार शपथ लेंगे।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल केके पॉल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ नौ और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे। रावत राज्य के आठवें मुख्यमंत्री बने हैं।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाने के बाद अब यह साफ हो गया है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। कारण साफ है कि दोनों प्रदेशों के बीच जातीय समीकरण बैठाना। उत्तराख्ांड में भाजपा ने त्रिवेंद्र रावत के नाम पर मुहर लगा दी है। रावत राजपूत जाति से आते हैं और राजनाथ भी राजपूत हैं। ऐसे में एक बात साफ हो गई है कि उत्तर प्रदेश की कमान किसी और के हाथ में होगी। सूत्रों पर भरोसा करें तो केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे आगे चल रहा है।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनावों में अभूतपूर्व जीत के एक दिन बाद प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों से चुनावी राजनीति से ऊपर उठकर 2022 तक नए भारत के निर्माण में उनका सहयोग करने की अपील की। चुनाव में जीत पर भाजपा मुख्यालय में अभिनंदन समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्राी ने कहा कि इन पांच राज्यों विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश का चुनाव परिणाम नये भारत की नींव के रूप में देखता हूं। नया भारत 65 प्रतिशत युवाओं के सपनों का भारत है, यह नया इंडिया अभूतपूर्व रूप से जागरूक महिलाओं के सपनों का नया भारत है। यह एक एेसा नया भारत है जो कुछ पाने की बजाए कुछ करने और अवसर का उपयोग करने की इच्छा रखता है।
भाजपा संसदीय बोर्ड ने आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम चुनने के लिए अधिकृत कर दिया। वह संबंधित राज्यों के पार्टी पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा कर इस पर फैसला करेंगे। यह प्रक्रिया होली के बाद पूरी की जाएगी।
भाजपा ने आज उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में जीत का शानदार परचम लहराया तथा कांग्रेस ने पंजाब में अपनी सफलता की जोरदार दस्तक दी। इसके अलावा कांग्रेस गोवा एवं मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जहां के विधानसभा चुनावों में खंडित जनादेश आया है।
डेढ़ महीने की लगातार मेहनत का फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी को मिल गया है। दो राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की आंधी चल रही है और पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 305 से अधिक सीटें जीतती दिख रही है और पिछले तीन दशक में इतनी बड़ी जीत राज्य की जनता ने किसी को नहीं दी थी।