Advertisement

Search Result : "कब्र का मुनाफा"

पिता की कब्र के पास दफनाया गया याकूब

पिता की कब्र के पास दफनाया गया याकूब

आज सुबह नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी पर लटकाए गए मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन का कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ। उसके शव को विमान के जरिये नागपुर से मुंबई लाया गया था। शाम करीब सवा पांच बजे याकूब को मरीन लाइंस के बड़े कब्रिस्‍तान में उसके पिता की कब्र के पास ही दफनाया गया। माहिम में याकूब के घर और जनाजे में काफी तादाद में लोग जमा हुए।
भारतीय शादियों से करोड़ो डॉलर कमा रहे अमेरिकी

भारतीय शादियों से करोड़ो डॉलर कमा रहे अमेरिकी

बारात का मजा तो तभी है जब दूल्हा घोड़ी पर हो और बाराती घोड़ी के आगे नागिन डांस कर सकें। भारत में तो बाराती इसका मजा उठा सकते हैं, लेकिन अमेरिका में तो दूल्हे राजा कार में बैठ कर ही दुलहनिया को विदा कराने पहुंचते थे। लेकिन यदि आप अमेरिका में रहते हैं और घोड़ी पर दूल्हे राजा को ले जाना चाहें तो उसका भी इंतजाम है। आप दूल्हे को घोड़ी पर बैठा कर बारात ले जाने में खुश रहिए और अमेरिका के होटल करोड़ो डॉलर कमा कर खुश होंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement