उस्मानाबाद से शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ एक बार फिर मुश्किलों में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल एयर इंडिया के एक कर्मचारी की पिटाई करने के मामले में विमानन कंपनी एयर इंडिया ने दिल्ली पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है।
एअर इंडिया की फ्लाइट में देरी करवाने पर अब यात्री को 15 लाख तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। एयर इंडिया के कर्मचारियों से झगड़ा करना या फिर किसी खास सीट को पाने के लिए बवाल करना उपद्रवी यात्रियों को महंगा पड़ सकता है। इस बारे में एअर इंडिया ने प्रस्ताव तैयार कर लिय़ा है और इसे लागू करने के बारे में कानूनी सलाह ली जा रही है।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आज भाजपा नेता तरुण विजय के दक्षिण भारतीय लोगों पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या भाजपा और आरएसएस के सदस्य ही भारतीय हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ओलंपियन असलम शेर खान ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को टक्कर देने के लिए वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर ‘राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ’ (आरसीएसएस) बनायेंगे।
बदलती परिस्थितियों में शाखा को मजबूत बनाने और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की कवायद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने ट्विटर, फेसबुक समेत सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खासा जोर देना शुरू किया है और हाल ही में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने शीर्ष वैचारिक निकाय प्रज्ञा प्रवाह का दायित्व जे नंद कुमार को सौंपा है।
शिवसेना के एक सांसद ने एयर इंडिया के एक कर्मचारी की सैंडल से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी है। उन्होंने यह कबूल करते हुए कहा कि कर्मचारी मुझसे माफी भी मांगे। एयर इंडिया ने गायकवाड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उत्तर और मध्य भारत में अपनी पैंठ बनाने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु समेत कोरोमंडल क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने पर जोर दे रहा है और इस संदर्भ में कार्य योजना और रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।