केरल में एलडीएफ की चुनावी जीत के बीच बीती रात कन्नूर जिले में कई स्थानों पर माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं, जिनमें कम से कम 30 लोग घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका की उनकी यात्रा के दौरान आठ जून को अमेरिकी कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने का न्योता दिया गया है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के स्पीकर पॉल रियान ने आज यह जानकारी दी। रियान ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, अमेरिका और भारत की दोस्ती दुनिया के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थिरता का स्तंभ है।
डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। आज जेटली के इस्तीफे की मांग करते हुए आप कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार छोड़ने पड़ी और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
कैलिफोर्निया गोलीबारी की घटना से सहमे अमेरिकियों को भरोसा देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिका इस्लामिक स्टेट को खत्म कर देगा और आतंकवाद के इस नए चरण से निपट लेगा। हालांकि, ओबामा ने आतंकी समूह को हराने के लिए व्यापक स्तर पर जमीनी सेनाएं भेजने की संभावनाओं को खारिज किया है। पिछले सात साल के कार्यकाल में ओवल आॅफिस से यह ओबामा का महज तीसरा भाषण था। पिछले दो संबोधन वर्ष 2010 में दिए गए थे जो गहरे समुद्र में तेल रिसाव और इराक में लड़ाकू अभियानों के बारे में थे।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक प्रार्थना सभा में खूब हंगामा किया और सभा में शामिल लोगों के साथ मारपीट की गई।
संगठन में नई जान फूंकने की कोशिश में जुटी कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चंदे के नए नियम तय किए हैं। पार्टी को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरेक कार्यकर्ता से सालाना 250 रुपये का चंदा मांगा जाएगा।
विधानसभा चुनाव से पहले ही बिहार भाजपा में असंतोष के स्वर उठने लगे हैं। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के नाम एक पत्र जारी कर सफाई मांगी गई है। इस पत्र की प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी गई है। लेकिन पत्र पर किसी कार्यकर्ता के हस्ताक्षर नहीं है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा के सभी बड़े नेताओं को पत्र भेजा गया है।
देश भर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ग्रीनपीस इंडिया पर हो रहे सरकारी दमन की निंदा की। सरकार के दमन की कार्रवाई के खिलाफ 180 संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में सामाजिक न्याय और गरीब-मजलूमों के अधिकार के लिये आंदोलन का इतिहास रखने वाले संगठनों पर हो रही दमन की कार्रवाई को शर्मनाक और निराशाजनक कहा है।