भाजपा सांसद किरण खेर का कहना है कि महिला से छेड़छाड़ मामले में चंडीगढ़ पुलिस पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं था, इसमें हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे और एक अन्य व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।
विश्व स्वास्थ्य़ संगठन ने माना है कि 2020 में कैंसर दुनिया की सबसे बड़ी बीमारी हो जाएगी और यही रफ्तार रही तो भारत दुनिया में कैंसर कैपिटल बन सकता है। जरूरी है जागरूकता लाने की और समय पर इलाज की। अगर समय पर इलाज मिल जाए तो 80 फीसदी कैंसर के मामलों को कंट्रोल किया जा सकता है।
'जॉली एलएलबी 2' जैसी फिल्मों बेहतरीन कलाकारी के मशहूर अभिनेता सीताराम पांचाल इन दिनों कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों फेसबुक पर मदद की गुहार लगाने वाले एक्टर की मदद के लिए हरियाणा सरकार ने हाथ बढ़ाया है।