नई दिल्ली में शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन जाकर स्कूल की लड़कियों के एक समूह ने भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से मिलकर खूब सेल्फी ली। अपने खामोश डायलॉग से चर्चित शुत्रुघ्न स्कूली लड़कियों के साथ खूब खिललिखलाए और बतियाए।
लोकसभा में 25 सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस का विरोध जोर पकड़ रहा है। आज कांग्रेस सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नेतृत्व में संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। राहुल गांधी ने कहा व्यापमं, ललितगेट और भूमि विधेयक के मुद्दे पर हम पूरे देश में सरकार को घेरेंगे। इस बीच, संसद के दोनों सदनों में भी गतिरोध बरकरार रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित आलोचना पर छात्रों के एक संगठन की मान्यता रद्द कर दिए जाने के विरोध में यहां आईआईटी मद्रास के बाहर एक सड़क को बंद करने का प्रयास करने के लिए वामपंथी छात्रा संगठन डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कई कार्यकर्ताओं को आज हिरासत में ले लिया गया।
अगर आपको भीड़ से घबराहट होती है लेकिन आप किसी तीर्थ पर भी जाना चाहते हैं और यह भी सोचते हों कि वहां बच्चे बोर न हो जाएं तो ज्यादा सोचें नहीं। चंडीगढ़ से 125 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश में शांत पहाड़ों के बीच एकांत में सिमटा एक तीर्थ है। अपने आप में इतिहास समेटे हुए। अहम बात यह है कि यहां पूरे परिवार के साथ आएं। बच्चे हों या नौजवान यहां सभी के लिए भरपूर रोमांच और मस्ती है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने गुरूवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया। वह सिंह द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी किए जाने का विरोध कर रहे थे। गिरिराज ने कहा था कि अगर सोनिया गांधी गोरी चमड़ी के बजाय नाइजीरियाई या काली चमड़ी की होती तो क्या कांग्रेसी उन्हें अपना नेता मान लेते।