![वीके सिंह के विवादित बोल, पैसे लेकर छेड़ी असहिष्णुता पर बहस](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/4e98b03ba8c52a3a02682e825f6aed45.jpg)
वीके सिंह के विवादित बोल, पैसे लेकर छेड़ी असहिष्णुता पर बहस
केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह फिर अपने बोल को लेकर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने देश में असहिष्णुता को लेकर छिड़ी बहस पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत में असहिष्णुता पर बहस उन लोगों ने छेड़ी जिन्हें इस काम के लिए पैसे दिए गए और यह बहस कुछ ज्यादा ही कल्पनाशील लोगों के दिमाग की गैर जरूरी उपज है और खास बिहार चुनाव से पहले राजनीति से प्रेरित होकर शुरू कर गई थी।