रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को कहा है कि फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का सौदा होने से भारतीय वायु सेना को कुछ राहत मिलेगी। इन विमानों को दो वर्ष में वायुसेना में शामिल किया जाएगा।
भारत ने चुनाव जीतने का अपना प्रभावशाली रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए आर्थिक एवं सामाजिक मामलों की संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के चार अनुषांगिक निकायों में चुनावों में जीत हासिल की है।
निवेश एवं प्रौद्योगिकी हासिल करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान असैन्य परमाणु एवं रक्षा सहित कई मुद्दों पर बातचीत होगी। प्रधानमंत्री नौ दिनों की इस यात्रा के दौरान सबसे पहले फ्रांस जाएंगे।
एल्प्स पर्वत में दुर्घटना का शिकार हुए जर्मनविंग्स के विमान के सह-पायलट ने जानबूझकर उसे नष्ट किया था। यह बात फ्रांस के एक अधिकारी ने कही, हालांकि उन्होंने इसमें आतंकवाद से जुड़ा कोई पहलू होने से इनकार किया।
जर्मन विमानन कंपनी लुफ्तांसा की सस्ती सेवा जर्मनविंग्स का विमान एल्प्स के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। चालक दल सहित सभी 142 यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। विमान का मलबा मिल गया है और अभी कारण का पता नहीं चला है।
देश में बड़ी-बड़ी कंपनियां अपना काम निकालने के लिए नेताओं, नौकरशाहों और पत्रकारों को तरह-तरह से उपकृत करती हैं, इसका ताजा उदाहरण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मामले में देखा जा सकता है। उन्होंने अपने परिवार के साथ एस्सार कंपनी के मालिक रुइया के शानदार याट में दो दिन दक्षिण फ्रांस में बिताये थे। यह बात 7-8 जुलाई 2013 की है।
सरकार रक्षा उपकरण निर्माण अभियान सफल रहा तो इस क्षेत्र का उत्पादन सात गुना बढ़कर वार्षिक 41 अरब डालर तक और इसका निर्यात करीब 17 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यह बात एक रपट में कही गई।
दुनिया के मशहूर फिल्मकार और फ्रांसीसी न्यू वेव सिनेमा के संस्थापक सदस्य ज्यां लुक गोदार को 2015 के स्विस फिल्म ऑनररी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 13 मार्च को जिनीवा में होगा।