जैसे को तैसा के तेवर अपनाते हुए तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम के खेमे ने आज अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला और उनके दो संबंधियों को पार्टी के सिद्धांतों और आदर्शों के खिलाफ जाने के लिए पार्टी से हटा दिया।
अन्नाद्रमुक के प्रिसिडियम अध्यक्ष ई. मदुसूदनन ओ पनीरसेल्वम के खेमे में आज यह कहते हुए आ गए कि वह पार्टी को बचाना चाहते हैं। उनके आने से मुख्यमंत्री के खेमे को बड़ी बढ़त मिली है। मदुसूदनन ने कहा, अन्नाद्रमुक की रक्षा करने के लिए हर किसी को ओपीएस (पनीरसेल्वम) के साथ आना चाहिए।
समाजवादी पार्टी में मचा घमासान शांत होता नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं वहीं दिल्ली में मुलायम सिंह यादव भी बैठक कर राय-मशविरा ले रहे हैं।