नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की छठी बटालियन ने जारोड वडोदरा (गुजरात) स्थित परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर आरएस जून, कमांडेंट ने तिरंगा फहराया।
आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर सम्मानित हमारा देश 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर सर्च इंजन कंपनी गूगल ने एक शानदार डूडल बनाकर गणतंत्र दिवस को समर्पित किया है। इस डूडल में एक स्टेडियम को दर्शाया गया है, जो दर्शकों से भरा हुआ है और इसमें चारों तरफ तिरंगे लगे हुए हैं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा का अपना ही अंदाज रहा और भारत के साथ दुबई के सांस्कृतिक एवं व्यापारिक रिश्तों का जलवा बिखेरती हुई तिरंगे के रंगों-केसरिया, सफेद और हरे-रंग वाली रोशनी से यह इमारत जगमगाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत 26 जनवरी, 1950 को गणतंत्र बना जिसका मतलब है कि वह किसी भी शासक या तानाशाह की सनक को स्वीकार नहीं करेगा।
गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार सर्जिकल स्ट्राइक के नायकों का सम्मान दिया जा रहा। इन जवानों को बहादुरी के तमगे दिए जा रहे हैं। वहीं, इस बार गणतंत्र दिवस पर केवल अशोक चक्र दिया जाएगा जो राष्ट्रपति हवलदार हंगपन दादा (मरणोपरांत) की पत्नी को देंगे। इस पुरस्कार की घोषणा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की पुरजोर वकालत करने के साथ ही नोटबंदी का भी समर्थन किया है। इन दोनों मुद्दों पर वर्तमान केंद्र सरकार का जोर रहा है। प्रणब ने चुनाव आयोग से कहा कि वह राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श करके दोनों चुनाव साथ कराने के विचार को आगे बढ़ाये।