धनबल से जनादेश का हरण कर रही है भाजपा : राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने के भाजपा के कदम को गलत करार देते हुए पार्टी पर धनबल के जरिए जनादेश का हरण करने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आज आरोप लगाया। राहुल ने गोवा की राज्यपाल पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया।