कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हुए हिमस्खलन में लापता हुए चार सैनिकों के शव आज बरामद किए गए। हिमस्ख लन के बाद बर्फीले तूफान में अब तक 14 जवान शहीद हो गए हैं।
कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से आज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई। वहीं, गांदेरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्रा में शिविर के निकट हुए हिमस्खलन के बाद सेना का एक अधिकारी लापता हो गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव दल मेजर रैंक के इस अधिकारी का पता लगाने में जुटे हुए हैं।
बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी में सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान द्वारा छुट्टी पर जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान अपने साथियों पर आज की गई गोलीबारी में चार जवानों की मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विज्ञान और इंजीनियरिंग पेशेवरों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान के लिए चार भारतीय-अमेरिकियों को चुना है। यह सम्मान पेशेवरों को उनके शोध करियर के शुरूआती चरणों में दिया जाता है जो नवाचार के जरिए अमेरिका को एक कदम आगे रखने में मदद देते हैं।
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कीरणभेरी बज गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने चुनावों की घोषणा करते हुए कहा है कि इन राज्यों में तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो चरण में चुनाव कराए जाएंगे। गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
त्रिपुरा में आज दोपहर आए 5.7 की मध्यम तीव्रता के भूकंप से देश का पूर्वोत्तर क्षेत्र हिल गया और पर्वतीय राज्य में कई जगह भूस्खलन हुए। भूकंप से जुड़ी घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर आया जिसका केंद्र राज्य के धलाई जिले में 28 किलोमीटर की गहराई पर था। डरे लोग घरों, दुकानों एवं इमारतों से बाहर भागे।
नये साल 2017 में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की त्रिामूर्ति दुनिया के खगोल प्रेमियों को ग्रहण के चार रोमांचक दृश्य दिखायेगी। हालांकि, भारत में इनमें से केवल दो खगोलीय घटनाओं के नजर आने की उम्मीद है।
मुंबई के सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने आज दो अलग-अलग मामलों में करीब 69 लाख रुपये जब्त किये, जिसमें से 25 लाख रुपये 2,000 रूपये के नये नोटों में पाये गये। सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस इकाई ने आज तड़के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से ये जब्ती की और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने भविष्य निधि जमाओं ईपीएफ पर चालू वित्त वर्ष के लिये ब्याज दर को आज घटाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया। ईपीएफ पर चार साल में यह सबसे कम ब्याज दर है।
टीम इंडिया ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीरीज के पांचवें मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड को करारा जवाब दिया। दूसरे दिन के स्कोर 60 रन पर कोई विकेट नहीं से आगे खेलते हुए टीम इंडिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 391 रन बना लिए। करुण नायर (71) और मुरली विजय (17) नाबाद लौटे। फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड से 86 रन पीछे है।