दिल्ली विधानसभा में बुधवार को पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के साथ जो कुछ हुआ, वह शर्मनाक है। इस घटना से साफ है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बिहार बना दिया है।
फिल्म 'पाकीजा' की फेमस एक्ट्रेस गीता कपूर को तबीयत में सुधार के बाद आज उन्हें ओल्ड ऐज होम में शिफ्ट किया जा रहा है। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के कारण उनके बेटे राजा ने उन्हें एक हॉस्पिटल एडमिट कराया था, जिसके बाद वो अपनी मां लेने नहीं आया। गीता कपूर गोरेगांव के एसआरवी हॉस्पिटल में एडमिट थीं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन दिनों अपने दौरे और लंच को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन उनके ऐसे कार्यक्रमों से विपक्षी दल उनकी तारीफ नहीं बल्कि किरकरी कर रहे हैं।
भाजपा को रोकने के लिए अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती से हाथ मिला सकते हैं। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस ओर संकेत किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन जारी रहेगा।
जम्मू-कश्मीर के त्राल में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कमांडर बनाया गया आतंकी सबजार भट सेना के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। आतंकी सबजार के अलावा एक अन्य आतंकी भी एस मुठभेड़ में ढेर हो गया। इसके अलावा आज तड़के रामपुर में भी हुए एक अन्य मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर हो गए हैं। दोनों ही जगह हुई मुठभेड़ की इन घटनाओं में कुल 8 आतंकी मारे गए हैं।
भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम में देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी खुद पुल का जायजा लेने पैदल ही निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने इस पुल का नाम विश्व प्रसिद्ध लोकगायक भूपेन हजारिका के नाम पर रखने का ऐलान किया। यह पुल देश के दो पूर्वोत्तर राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने का काम करेगा।
असम से सटे चीन की सीमा पर सुरक्षा तैयारियों के मद्देनजर ब्रह्मपुत्र नदी पर देश के सबसे लंबे पुल का निर्माण किया गया है। यह पुल देश की सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए रणनीतिक रूप से भी अहमियत रखता है। इस पुल के निर्माण के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र का लोहा इस्तेमाल किया गया है।
उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक बस भागीरथी नदी में गिर गई, जिसमें 21 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि सात श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है। ये सभी श्रद्धालु गंगोत्री धाम से दर्शन करके लौट रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजन को 2 लाख और गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों को 50 हजार रुपये की मदद का एलान किया है।
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि अगर मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक की प्रथा बंद नहीं होती है तो सरकार इस पर रोक लगाने के लिए कानून भी बना सकती है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक ऐसा अजीबो गरीब वाकया हुआ, जो शादी टूटने का कारण बन गया। शादी टूटने का कारण दहेज या कोई अफेयर नहीं बल्कि एक रसगुल्ला बन गया। यूं कहे तो इस शादी में सिर्फ एक रसगुल्ला सबसे बड़ा विवाद बन गया।