Advertisement

Search Result : "चैम्पियंस ट्राफी हॉकी"

हॉकी टीम और भोकनलाल को छोड़ ओलंपिक में पहले दिन भारत को मिली निराशा

हॉकी टीम और भोकनलाल को छोड़ ओलंपिक में पहले दिन भारत को मिली निराशा

पुरूष हॉकी टीम और सेना के रोवर दत्तू बबन भोकनलाल को छोड़कर भारत के लिए रियो ओलंपिक का पहला दिन निराशाजनक रहा। पुरूष हॉकी टीम ने जहां ओलंपिक में पहला लीग मैच नहीं जीत पाने का 12 साल पुराना कलंक धो दिया वहीं भोकनलाल पुरूषों के एकल स्क्रल में अपनी हीट में तीसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। इन दोनों को छोड़कर भारतीय दल को निशानेबाजी, टेनिस, टेबल टेनिस और भारोत्तोलन में निराशा ही हाथ लगी।
ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम की शानदार शुरुआत, कड़े मुकाबले में आयरलैंड को हराया

ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम की शानदार शुरुआत, कड़े मुकाबले में आयरलैंड को हराया

रियो ओलंपिक में शानदार शुरुआत करते हुए भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को एक कड़े मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। रूपिंदर पाल सिंह की अगुआई में ड्रैग फ्लिकरों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यह जीत दर्ज की।
जापान के खिलाफ जीत से शुरूआत करने उतरेगा भारत

जापान के खिलाफ जीत से शुरूआत करने उतरेगा भारत

ओलंपिक में 36 साल बाद फिर से जगह बनाने वाली भारतीय महिला हाकी टीम पूल बी में जापान के खिलाफ होने वाले अपने मैच में जीत दर्ज करके अपने अभियान की सकारात्मक शुरूआत करने के लिये मैदान पर उतरेगी।
रियो पहुंची भारतीय हॉकी टीम को नहीं मिल रही सुविधाएं, कोच ने की शिकायत

रियो पहुंची भारतीय हॉकी टीम को नहीं मिल रही सुविधाएं, कोच ने की शिकायत

ओलंपिक के लिए गई भारतीय हॉकी टीमों को खेल गांव में कुर्सियों और टीवी सेट की कमियों का सामना करना पड़ा रहा है। टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमैंस ने शिकायत की है कि खिलाड़ियों के कमरे पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
मनोज प्रभाकर होंगे उत्तर प्रदेश रणजी टीम के नये कोच

मनोज प्रभाकर होंगे उत्तर प्रदेश रणजी टीम के नये कोच

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर अब उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के नये कोच होंगे जबकि वर्तमान कोच रिजवान शमशाद को सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
चैम्पियंस ट्राफी रजत पदक अतीत की बात, अब फोकस रियो पर : ओल्टमेंस

चैम्पियंस ट्राफी रजत पदक अतीत की बात, अब फोकस रियो पर : ओल्टमेंस

लंदन में चैम्पियंस ट्राफी में रजत पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस का अगला लक्ष्य रियो ओलंपिक है।
सरदार की टीम में वापसी, छह देशों के टूर्नामेंट में करेंगे टीम की अगुआई

सरदार की टीम में वापसी, छह देशों के टूर्नामेंट में करेंगे टीम की अगुआई

सरदार सिंह की हॉकी टीम में वापसी हो गई है। आगामी 27 जून से वेलेंसिया में होने वाले छह देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के लिए सोमवार को उन्हें 18 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
ओलंपिक खेलों में बरकरार रहेगा यह आत्मविश्वास : ओल्टमेंस

ओलंपिक खेलों में बरकरार रहेगा यह आत्मविश्वास : ओल्टमेंस

भारतीय हॉकी टीम के कोच रोलेंट ओल्टमैंस टीम के चैम्पियंस ट्राफी में शानदार प्रदर्शन से काफी खुश हैं और उन्होंने कहा कि इससे खिलाडि़यों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जिससे वे रियो ओलंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
पेनाल्‍टी शूट आउट में भारत तीन बार चूका, ऑस्‍ट्रेलिया 14 वीं बार चैंपियन बना

पेनाल्‍टी शूट आउट में भारत तीन बार चूका, ऑस्‍ट्रेलिया 14 वीं बार चैंपियन बना

चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हराकर 14वीं बार इस प्रतियोगिता को जीतने का गाैरव हासिल कर लिया है। इस हार के साथ ही भारत का पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना चूर हो गया। खिताबी जीत का फैसला करने वाले शूटआउट में भारत के तीन बार चूकने के कारण उसके खाते में रजत पदक आया। टीम इंडिया के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें और देश को टीम पर गर्व है।
भारत 36 साल में पहली बार चैम्पियंस ट्राफी फाइनल में

भारत 36 साल में पहली बार चैम्पियंस ट्राफी फाइनल में

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने इतिहास रचने की ओर कदम बढाते हुए 36वीं हीरो चैम्पियंस ट्राफी हॉकी के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना आस्ट्रेलिया से होगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement