Advertisement

Search Result : "जल्द हरा दूं"

पिता मुलायम को हरा अखिलेश ने जीता साइकिल निशान

पिता मुलायम को हरा अखिलेश ने जीता साइकिल निशान

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पर कब्जे की लड़ाई में मुलायम सिंह यादव को तगड़ा झटका लगा है। उनके बेटे और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस लड़ाई में जीत हासिल की है। चुनाव आयोग ने फैसला दिया है कि पार्टी पर अखिलेश यादव का कब्जा रहेगा और पार्टी का चुनाव निशान साइकिल भी उन्हीं को मिलेगा।
मन कर रहा है इस्तीफा दे दूं : आडवाणी

मन कर रहा है इस्तीफा दे दूं : आडवाणी

लोकसभा में पिछले करीब तीन सप्ताह से जारी गतिरोध पर वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का आक्रोश आज फिर से फूट पड़ा और उन्होंने कहा कि उनका तो इस्तीफा देने का मन कर रहा है। आडवाणी ने इसके साथ ही व्यथित स्वर में कहा कि नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा किए बिना यदि कल लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई तो संसद हार जाएगी और हम सब की बहुत बदनामी होगी।
अन्नाद्रमुक ने की शशिकला की हिमायत, कहा जल्द ही चुन लिया जाएगा अगला महासचिव

अन्नाद्रमुक ने की शशिकला की हिमायत, कहा जल्द ही चुन लिया जाएगा अगला महासचिव

पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो जयललिता की करीबी सहयोगी रहीं वी के शशिकला की मजबूत हिमायत करते हुए अन्नाद्रमुक ने आज कहा कि वह पार्टी की अहम सदस्य हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है कि पार्टी नेताओं ने उनसे मुलाकात की। पार्टी ने साथ ही कहा कि जल्द ही अगला महासचिव चुन लिया जाएगा।
जल्द आएगी हमसफर एक्सप्रेसः प्रभु

जल्द आएगी हमसफर एक्सप्रेसः प्रभु

रेल बजट में घोषित हमसफर एक्सप्रेस को जल्द ही शुरू किया जाएगा। पूरी तरह से थर्ड एसी के डिब्बों वाली इस रेलगाड़ी में कई और सुविधाएं होंगी लेकिन इनका किराया आम ट्रेनों के मुकाबले थोड़ा अधिक होगा।
हरियाणाः जल्द होंगी बंपर भर्तियां

हरियाणाः जल्द होंगी बंपर भर्तियां

हरियाणा सरकार जल्द ही अनुबंध के आधार पर 50 हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगी। विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रारूप तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया को शुरू हो जाएगी।
देश में अब सिर्फ हरा गलियारा रह जाएगा : रमन सिंह

देश में अब सिर्फ हरा गलियारा रह जाएगा : रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का बहुत जल्द सफाया हो जाएगा क्योंकि उनके नेतृत्व में सरकार राज्य में नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, रेल तथा अन्य प्रकार के संपर्क बनाने में पूरी ताकत से जुड़ी है। उन्होंने दावा कि उनकी सरकार ने बस्तर के दुर्गम से दुर्गम इलाकों में जनवितरण प्रणाली के तहत एक रुपये किलो के दर से चावल और मुफ्त में नमक की आपूर्त‌ि सुनिश्चित कर दी है जिससे नक्सल प्रभावित इलाके के लोगों में सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है।
जल्द आएगा 25 सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर सूचकांक

जल्द आएगा 25 सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर सूचकांक

जल्द ही लोग सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के स्तर के बारे में जान सकेंगे। दरअसल, पहली बार केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) 25 संगठनों में रिश्वत के बारे में विचार जुटाने के लिए एक जन धारणा सूचकांक (पब्लिक परसेप्शन इंडेक्स) लाने जा रहा है।
एम्ब्रेयर सौदा : सीबीआई जांच जारी रहेगी, ब्लैकलिस्ट करने की नयी नीति जल्द-पर्रिक

एम्ब्रेयर सौदा : सीबीआई जांच जारी रहेगी, ब्लैकलिस्ट करने की नयी नीति जल्द-पर्रिक

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि ब्राजीलियाई विमान निर्माता एम्ब्रेयर महज इसलिए भारतीय कानूनों से नहीं बच सकता है कि उसने भारत एवं तीन अन्य देशों को विमानों की बिक्री में भ्रष्टाचार को लेकर अमेरिकी अधिकारियों से एक करार कर रखा है।
जयललिता पूरी तरह से ठीक, जल्द घर लौटेंगी

जयललिता पूरी तरह से ठीक, जल्द घर लौटेंगी

अन्नाद्रमुक ने आज कहा कि अस्पताल में भर्ती उसकी प्रमुख एवं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता पूरी तरह ठीक हैं और जल्द घर लौटेंगी। अन्नाद्रमुक की प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने संवाददाताओं से कहा, अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों और विशेषज्ञों की निगरानी में अम्मा (जयललिता) के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हुआ है और वह घर लौटेंगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली जयललिता चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार आराम कर रही हैं।
राष्ट्रपति को जीएसटी परिषद जल्द गठित होने की उम्मीद

राष्ट्रपति को जीएसटी परिषद जल्द गठित होने की उम्मीद

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही जीएसटी परिषद का गठन करेगी और अप्रत्यक्ष करों के गहन असर को कम करेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से भारत की दो हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था और 1.3 अरब उपभोक्ता सभी पहली बार एक साझा बाजार में तब्दील हो जाएंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement