बीएसएफ के जवान द्वारा सोशल मीडिया के जरिए किए गए दावे के मद्देनजर दिल्ली उच्च न्यायालय ने नियंत्रण रेखा पर जवानों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री की कथित खराब गुणवत्ता पर स्थिति रिपोर्ट की मांग करने वाली याचिका पर गृह मंत्रालय से आज प्रतिक्रिया मांगी।
एक रैंक एक पेंशन के मुद्दे पर आत्महत्या करने वाले पूर्व सैन्यकर्मी रामकिशन ग्रेवाल का गुरुवार को भिवानी के पास स्थित उनके पैतृक गांव बामला में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सहित विभिन्न राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति देखी गयी। ग्रेवाल के ज्येष्ठ पुत्र दिलावर ने दोपहर करीब बारह बजे बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के बीच अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राम किशन ग्रेवाल के परिवार वालों के लिए एक करोड़ रूपये के मुआवजे की घोषणा की।
लद्दाख की बर्फीली ऊंचाइयों पर नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच गतिरोध अब भी कायम है। बुधवार को पिपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे और मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे सिंचाई नहर के निर्माण कार्य को रोक दिया था।
वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर काफी समय से जंतर मंतर में धरने पर बैठेे एक पूर्व सैन्य कर्मी ने खुदकुशी कर ली। जान देने वाले शख्स का नाम राम किशन है। वह कई महीने से वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर धरना दे रहा था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सैनिक की खुदकुशी पर ट्वीट किया है कि मोदी राज में किसान और जवान दोनोंं आत्महत्या कर रहे हैं। केजरीवाल ने खुदकुशी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं कि केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को लागू कर दिया है। उन्होंने सवालिया अंजाद में कहा है कि अगर OROP लागू होती तो राम किशन काेे खुदकुशी नहीं करनी पड़ती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सुमदो में सेना औऱ आईटीबीपी जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक रैंक एक पेंशन (ओआरओपी) के क्रियान्वयन के लिए 5,500 करोड़ रूपये का भुगतान कर पूर्व में किए गए वादे को पूरा कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और कहा कि बुराइयों को मिटाने और भारतीय जनजीवन में उत्सव लाने का दूसरा नाम दिवाली है। दिवाली एक स्वच्छता अभियान होता है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अपने कई अनुभवों को भी साझा किया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखकर सैनिकों के हक में आवाज बुलंद की है। राहुल ने चिट्ठी में कहा है कि सेना के जवानों को वो सब कुछ मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं।
नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमले पर जारी बहसों के बीच आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवानों की शहादत का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
बिहार के औरंगाबाद के सोनदाहा जंगल में छानबीन को गए पुलिस और कोबरा बटालियन के जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। लैंड माइन आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के 10 कमांडो शहीद हो गये। शहीद हुए कमांडो 205 कोबरा बटालियन के कमांडो थे। घटना सोमवार की देर रात की है।