Advertisement

Search Result : "जवाहरलाल नेहरू भवन"

केरल में भवन निर्माण का पूरा भुगतान नहीं करने पर सोनिया गांधी पर मामला दर्ज

केरल में भवन निर्माण का पूरा भुगतान नहीं करने पर सोनिया गांधी पर मामला दर्ज

केरल में एक कान्ट्रेक्टर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं पर एक बिल्डिंग निर्माण के बाद बकाया रकम नहीं चुकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। यह भवन पार्टी के लिए बनाया गया है। कान्ट्रेक्टर का आरोप है कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलमेंट स्डडीज के निर्माण का भुगतान काफी लंबे समय से लंबित है। कान्ट्रेक्टर की शिकायत पर त्रिवेंद्रम कोर्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस ने कहा है कि इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
नेहरू ने पुराने मूल्‍य छोड़ेे, दीनदयाल ने इन्‍हें संभाल भाजपा को दिया आधार

नेहरू ने पुराने मूल्‍य छोड़ेे, दीनदयाल ने इन्‍हें संभाल भाजपा को दिया आधार

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जवाहरलाल नेहरू पर हमला करते हुए कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री का देश निर्माण का विचार पुरानी परंपराओं को छोड़ने और उनके स्थान पर आयातित विचारों को स्वीकार करने पर आधारित था। वहीं दूसरी ओर जनसंघ नेता दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय मूल्यों का संरक्षण करने का प्रयास किया।शाह ने कहा उपाध्याय को देश की पुरानी परंपराओं एवं मूल्यों के संंरक्षण में अटल विश्‍वास था। ऐसे विचारों ने ही भारतीय जनसंघ और बाद में भाजपा की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।
मानेगी नहीं भाजपा, नेहरू प्रेम के बाद अब मोदी विरोध पर गंगवार से मांगा जवाब

मानेगी नहीं भाजपा, नेहरू प्रेम के बाद अब मोदी विरोध पर गंगवार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश की शिवराजसिंह सरकार ने फेसबुक पर अब आईएएस अफसर अजय गंगवार से पीएम नरेंद्र मोदी विरोधी पोस्‍ट को लाइक करने पर जवाब मांगा है। सूबे की भाजपा सरकार ने कहा है कि सात दिनों के अंदर गंगवार इस पर अपना पक्ष स्‍पष्‍ट करें।
मध्‍यप्रदेश की भाजपा सरकार ने नेहरू की तारीफ करने वाले कलेक्‍टर को हटाया

मध्‍यप्रदेश की भाजपा सरकार ने नेहरू की तारीफ करने वाले कलेक्‍टर को हटाया

मध्‍यप्रदेश की भाजपा सरकार ने नेहरू की तारीफ करने वाले बड़वानी जिले के कलेक्‍टर का तत्‍काल तबादला कर दिया है। उन्‍हें अब सचिवालय में उप सचिव की जिम्‍मेदारी दी गई है। कलेक्टर अजय गंगवार ने फेसबुक पर नेहरू-गांधी परिवार की तारीफ की थी।
पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी बनीं पुडुचेरी की उपराज्यपाल

पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी बनीं पुडुचेरी की उपराज्यपाल

भाजपा नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को आज पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। अभी इस पद का अतिरिक्त प्रभार अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल देख रहे हैं।
अब मुंबई विश्वविद्यालय की पुस्तक से गायब हुआ पं. नेहरू का नाम

अब मुंबई विश्वविद्यालय की पुस्तक से गायब हुआ पं. नेहरू का नाम

राजस्थान के स्कूली पुस्तकों से जवाहर लाल नेहरू का संदर्भ हटाए जाने को लेकर छिड़े विवाद के बीच देश के प्रथम प्रधानमंत्री का नाम अब मुंबई विश्वविद्यालय की एमए की एक पुस्तक से भी गायब हो गया है।
फोन पर राष्ट्रपति भवन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हरकत में

फोन पर राष्ट्रपति भवन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हरकत में

दिल्ली स्थित अतिसुरक्षित राष्ट्रपति भवन को एक व्यक्ति ने उड़ाने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा अधिकारी समेत सुरक्षा एजेंसियां फौरन हरकत में आ गईं।
जेएनयू मामले का आईएसआईएस उठाना चाहता था फायदा

जेएनयू मामले का आईएसआईएस उठाना चाहता था फायदा

आतंकी संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) भारत में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में देशविरोधी नारेबाजी के बाद मचे हंगामे का फायदा उठाना चाहता था। आईएसआईएस की गतिविधियों से संबंधित एक संदिग्ध आतंकियों के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सामने दिए बयान के बाद इस तरह की जानकारी सामने आई।
चर्चाः नेहरू के बिना अंबेडकर-पटेल कैसे | आलोक मेहता

चर्चाः नेहरू के बिना अंबेडकर-पटेल कैसे | आलोक मेहता

महाराणा प्रताप को नमन करते समय अकबर के मुकाबले बहादुरी का ज्ञान किसी को दिया जा सकता है? इसी तरह पं. जवाहरलाल नेहरू के पहले प्रधानमंत्री बनने की जानकारी दिए बना संविधान निर्माता समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण किया जा सकेगा?
Advertisement
Advertisement
Advertisement