उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह हमेशा अपने पिता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर चलेंगे और उन्हीं के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में अखिलेश ने कहा कि एक-दो दिन में निर्णय ले लिया जाएगा।
पुस्तक प्रेमियों की भीड़ भरी यादों के साथ प्रगति मैदान का नई दिल्ली पुस्तक मेला, ‘मिलेंगे फिर अगले साल जनवरी में’ संदेश के साथ संपन्न हुआ। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास फिलहाल इसी माह की 28 तारीख से शुरू होने वाले तीन दिवसीय ब्रह्मपुत्र साहित्य उत्सव, गुवाहाटी की तैयारी में लग गया है।
समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच पार्टी के महासचिव अमर सिंह लंदन चले गए हैं। वहीं सोमवार को पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर फैसला होना है कि अखिलेश या मुलायम किस गुट को चुनाव चिन्ह मिलेगा।
पिछले कुछ समय से जारी अनिश्चितता पर विराम लगाते हुए क्रिकेट से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू आज राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने इस घटनाक्रम पर कहा कि इससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
यूपी में मुलायम सिंह यादव गुट को पटखनी देने के लिए अखिलेश यादव हर दांव अपनाने को तैयार है। अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन की रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं। राहुल गांधी ने भी उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद को गठबंधन के लिए बातचीत करने के लिए कह दिया है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का आज यहां निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। उन्होंने पंजाब की कमान ऐसे समय में संभाली थी जब अस्सी के दशक में उग्रवाद वहां चरम पर था।
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के सीमित ओवरों का कप्तान पद छोड़ने के अपने अचानक लिये गये फैसले के संदर्भ में आज कहा कि भारत में अलग प्रारूप के लिये अलग कप्तान की व्यवस्था नहीं चलती। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम अब तक की सबसे सफल टीम बनकर इतिहास रचेगी।