अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में पहली भारतीय महिला सदस्या नीता अंबानी को इस वैश्विक संचालन संस्था के दो महत्वपूर्ण आयोग का सदस्य बनाया गया है जिनमें प्रतिष्ठित ओलंपिक चैनल भी शामिल है।
मशहूर भारतीय गोलकीपर सुब्रत पॉल को डोप परीक्षण में नाकाम रहने के बाद आज अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। दूसरी ओर, इस फुटबॉलर ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए बी नमूने का परीक्षण करवाने का फैसला किया है।
भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने ओलंपिक तैयारियों से बाहर किए जाने के कदम को सही ठहराया है। टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) योजना से बाहर किये गये ओलंपिक पदकधारी सुशील कुमार ने गुरुवार को कहा कि जब वह खेल से ही बाहर हैं तो सरकार से धनराशि लेने का कोई मतलब नहीं था। सुशील के अलावा लंदन ओलंपिक के कांस्य पदकधारी योगेश्वर दत्त को भी योजना से बाहर कर दिया है। फोगाट बहनें -गीता और बबीता- को भी इसमें जगह नहीं दी गयी।
रियो ओलिंपिक में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली महिला रेसलर साक्षी मलिक हरियाणा सरकार से नाराज हैं। साक्षी ने ट्वीट कर सरकार के प्रति यह नाराजगी जाहिर की है। साक्षी ने कहा कि मेडल का वादा मैंने पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी। साथ ही उसने सवाल किया कि मेरे पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार की ओर से की गईं सारी घोषणाएं क्या सिर्फ मीडिया के लिए थी? रेसलर ने इस ट्वीट में सीएमओ ऑफिस, हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज और केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल को टैग किया है।
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) की कार्यकारी समिति और प्रशासनिक परिषद ने टोक्यो 2020 ओलंपिक कार्यक्रम के लिए मिश्रित युगल स्पर्धाओं की सिफारिशों को सर्वसम्मति से मंजूर कर दिया। समिति का लक्ष्य सभी 15 ओलंपिक स्पर्धाओं को बनाए रखकर लिंग समानता हासिल करना है।
शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीट आरक्षित करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ हो रहे व्यापक विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर नगालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व दागी अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने उन्हें राष्ट्रीय ओलंपिक संस्था का आजीवन अध्यक्ष नियुक्त करने की आलोचना करने पर विजय गोयल पर निशाना साधते हुए कहा कि खेल मंत्री को अपने काम पर ध्यान लगाना चाहिए क्यांकि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में विफल रहे हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोपों के दागी सुरेश कलमाड़ी को आज भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की वार्षिक आम सभा की बैठक में मानद आजीवन अध्यक्ष बनाया गया। एक अन्य दागी अधिकारी अभय सिंह चौटाला को भी आईओए का मानद आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है।
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के दूसरे सत्र की खिलाडि़यों की नीलामी में आज यहां अधिक कीमत नहीं मिली जबकि स्पेन की ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन के लिए सबसे बड़ी बोली लगी।