एक बार फिर से दिल्ली में एक विदेशी महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। ताजा घटना में शनिवार की रात एक ओला कैब चालक ने बेल्जियम की महिला के साथ कथित छेड़खानी की। महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पाकिस्तान में शिया समुदाय को निशाना बनाकर की जाने वाली हिंसा और नफरत के खिलाफ पुरजोर आवाज बुलंद करने वाले प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम जकी और उनके मित्र की तालिबानी चरमपंथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
संयुक्त राष्ट्र (यूएन)के एक मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी एक इतालवी मरीन के पक्ष में फैसला देते हुए उसे कार्यवाही के लंबित रहने तक भारत से स्वदेश लौटने की इजाजत दे दी है। हालांकि भारत ने अभी इस फैसले की पुष्टी नहीं की है।
पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में अज्ञात हमलावरों ने एक प्रोफेसर की आज सुबह उसके घर के निकट हत्या कर दी। मुस्लिम बहुल देश में बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर हमलों की श्रृंखला में यह एक ताजा घटना है।
बंगाल में राजनीतिक हिंसा बढ़ने लगी है। तीसरे चरण के मतदान के बाद बर्दवान में दो लोगों की हत्या कर दी गई। कल्याणी में कहे अनुसार वोट न देने पर पति-पत्नी के हाथ-पांव तोड़ दिए गए। हरिणघाटा में देर रात एक मकान में आग लगा दी गई। वहां रहने वाले एक राजनीतिक पार्टी समर्थक को परिवार जला मारने की कोशिश की गई।
राजस्थान सरकार ने बीकानेर जिले के नोखा स्थित एक शिक्षण संस्थान की छात्रा से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करने का निर्णय किया है।
अमेरिका के न्यूजर्सी में गोलीबारी की एक घटना में रटगर्स यूनिवर्सिटी के भारतीय मूल के 21 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और अपार्टमेंट में उसके साथ एक ही कमरे में रहने वाला एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है। यूपी पुलिस ने दावा किया है कि घरेलू विवाद की वजह से अहमद की हत्या की गई।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के दुबराजपुर क्षेत्र में कथित तौर पर कांग्रेस और माकपा के समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीट पीट कर हत्या कर दी। यहां सोमवार को मतदान होना है।