उत्तराखंड में आज रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसे दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य भागों में भी महसूस किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान ब्यूरो के ऑपरेशन प्रमुख जे.एल. गौतम ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में था। उन्होंने बताया, भूकंप की गहराई 33 किलोमीटर थी और यह रात 10 बजकर 33 मिनट पर आया।
त्रिपुरा में आज दोपहर आए 5.7 की मध्यम तीव्रता के भूकंप से देश का पूर्वोत्तर क्षेत्र हिल गया और पर्वतीय राज्य में कई जगह भूस्खलन हुए। भूकंप से जुड़ी घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर आया जिसका केंद्र राज्य के धलाई जिले में 28 किलोमीटर की गहराई पर था। डरे लोग घरों, दुकानों एवं इमारतों से बाहर भागे।