लगता है कि राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार का एनडीए को समर्थन देने का फैसला उनके बिहार में महागठबंधन के लिए काफी हानिकारक साबित हो रहा है। जेडीयू और आरजेडी के नेताओं के बीच उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर अपने कार्यक्रम 'दिल की बात' में नीतीश कुमार को अवसरवादी और स्वार्थी कहकर निशाना साधा है। नीतीश के साथ-साथ तेजस्वी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया।
आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों की कुछ अचल परिसंपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, पुत्री मीसा भारती, और उनके बेटे तथा बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है।
इन दिनों बिहार की राजनीति में एक-दूसरे पर आरोप लगाए जाने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के कई घोटालों को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर लगाए गए आरोपों के बाद बिहार के उपमुख्यतमंत्री तेजस्वील यादव ने सुशील मोदी पर हमला बोला है।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर तंज़ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी पर निशाना साधा। दरअसल, पीएम मोदी आज से 4 देशों जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और रूस की यात्रा पर हैं।
बिहार दिवस आयोजन के लिए सरकार की ओर से छापे गए निमंत्रण पत्र से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम गायब रहने पर राजद विधायकों और नेताओं ने विरोध जताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच मेलमिलाप की कमी को दर्शाने वाला विरोध जताए जाने का यह दूसरा अवसर देखने को मिला।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी ने अपने छोटे बेटे और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की कार्यकर्ताओं की मांग का समर्थन किया है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुुलाकात की। दिल्ली में हुई इस मुलाकात में बिहार में सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने, रूकी हुई परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
राजधानी पटना में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। इसमें 21 लोगों की जान चली गई है। जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित पतंग उत्सव में भाग लेकर लौट रही नाव पटना के एनआईटी घाट पर डूब गई। सिटी एसपी चंदन कुशवाहा ने हादसे की पुष्टि की है।