विदेश सचिव एस जयशंकर ने अपनी रूस यात्रा के दौरान वहां के बड़े नेताओं से दोनों देशों को द्पिक्षीय रिश्तों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वह जल्द ही भारत की यात्रा करेंगी। इससे पहले उनकी बीते दिसंबर में नोटबंदी के कारण उपजी राजनीतिक चुनौतियों के कारण उनकी यात्रा की योजना को स्थगित कर दिया गया था।
भाजपा नेता बिप्लव देब सहित 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को आज गिरफ्तार कर बाद में रिहा कर दिया गया। वे लोग त्रिपुरा में सत्तारूढ़ माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सदस्य की हत्या किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि पार्टी के कुल 17,331 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
त्रिपुरा में बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। राज्यपाल तथागत रॉय ने सत्तारूढ़ वाम मोर्चा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार की ओर ओर से तैयार अपने भाषण के विवादित हिस्से को नहीं पढ़ा। इसमें केंद्र की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई थी। विपक्षी तृणमूल कांग्रेस ने इस पर सदन में हंगामा किया।
बाॅलीवुड में अपनी नायाब अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाल दिग्गज अभिनेता ओमपुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मुंबई स्थित अपने घर पर निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।
त्रिपुरा में आज दोपहर आए 5.7 की मध्यम तीव्रता के भूकंप से देश का पूर्वोत्तर क्षेत्र हिल गया और पर्वतीय राज्य में कई जगह भूस्खलन हुए। भूकंप से जुड़ी घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर आया जिसका केंद्र राज्य के धलाई जिले में 28 किलोमीटर की गहराई पर था। डरे लोग घरों, दुकानों एवं इमारतों से बाहर भागे।
कर्नाटक के सहकारी मंत्री एचएस महादेव प्रसाद का चिकमंगलूर जिले के कोप्पा स्थित एक निजी रिसोर्ट में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। प्रसाद की उम्र 58 वर्ष थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि वह टीम के 2018 में होने वाले इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना पसंद करेंगे। कोहली अब तक दो साल पहले के इंग्लैंड दौरे को नहीं भूले हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, अगर मुझे मौका मिला तो मैं ऐसा करना पसंद करूंगा। मैं वहां एक महीने तक जाना चाहूंगा, दौरे से एक या डेढ़ महीना पहले जाकर मैं वहां के हालात में खेलने का आदी होना और वहां का विकेट साल के उस विशेष समय में किस तरह बर्ताव करता है, देखना चाहूंगा।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का दिल का दौरा पड़ने के बाद सोमवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनकी हालत गंभीर थी और चिकित्सकों का विशेषज्ञ दल उनके स्वास्थ्य पर गहराई से नजर रख रहा था। जयललिता दो माह से भी ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थींं।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के कल रात निधन के कारण आज कुरूक्षेत्र का अपना निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया। वह यहां पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2016 का उद्घाटन करने वाले थे।