परदेसी होने का आनंद बहुत दिखाई देता है लेकिन उनके दिल का दर्द आसानी से नहीं समझा जा सकता। भारत से जाकर परदेस में बसे भारतीयों पर हमें गौरव महसूस होता है।
कांगो की राजधानी किंशासा में भारतीय दुकानों और प्रतिष्ठानों पर हमला किया गया और गोलियां चलाई गईं जिसमें दो भारतीय घायल हो गए। माना जा रहा है कि यह हमला राजधानी दिल्ली में कांगो के एक नागरिक की हत्या की प्रतिक्रिया में किया गया जिसपर हाल में अफ्रीकी राजदूतों ने नाराजगी जताई थी।
कांगो के एक युवक की हत्या के बाद भारत ने आज अफ्रीकी देशों को उनके नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया और उनके दूतों को गुरुवार को दिल्ली में आईसीसीआर की मेजबानी वाले अफ्रीका दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजी करने की कोशिश की।
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि दक्षिणी चीन सागर क्षेत्र में गुरुवार को दो चीनी लड़ाकू विमानों ने एक अमेरिकी विमान को असुरक्षित तरीके से रोका। इसके साथ ही रणनीतिक तौर से महत्वपूर्ण जलक्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष अदालत ने आज अपने फैसले में कहा कि राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अपने निजी घर की मरम्मत कराने और उसे खुबसूरत बनाने के लिए सरकारी खजाने से लिए गए लाखों डॉलर अदा नहीं करने की वजह से संविधान का उल्लंघन किया है जिसके बाद विपक्ष ने सांसत में पड़े जुमा के खिलाफ महाभियोग का अभियान छेड़ दिया।
मर्लोन सैमुअल्स की विषम परिस्थितियों में खेली गई 44 रन की उपयोगी पारी से वेस्टइंडीज ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए आज यहां कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर आईसीसी विश्व टी20 के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
जो रूट के 44 गेंद में 83 रन की मदद से इंग्लैंड ने आज टी20 विश्व कप क्रिकेट के मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिले 230 रन के लक्ष्य को दो विकेट रहते पार करके नए रिकार्ड के साथ आक्रामक बल्लेबाजी की इबारत लिखी।
जेपी डुमिनी और क्विंटन डिकाक के अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व टी20 से पूर्व रोमांचक अभ्यास मैच में आज मुंबई में भारत को तीन रन से हरा दिया।
आस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड के खिलाफ आज क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट जीतने के साथ ही भारत का तीसरी बार एक अप्रैल की समयसीमा तक नंबर एक टेस्ट टीम बने रहकर प्रतिष्ठित आईसीसी टेस्ट गदा हासिल करने का सपना भी चकनाचूर हो गया।