Advertisement

Search Result : "दक्षिणी अफ्रीका"

मुखर्जी के बाद मोदी की नजर अफ्रीका पर

मुखर्जी के बाद मोदी की नजर अफ्रीका पर

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अफ्रीका महाद्वीप के तीन देशों घाना, आईवरी कोस्ट और नामीबिया का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ अफ्रीकी देशों की यात्रा कर सकते हैं। घाना में भारतीय उच्चायुक्त के. जीवा सागर की ओर से आयोजित स्वागत समारोह के दौरान मुखर्जी ने यहां कल भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए मोदी के संभावित दौरे का संकेत दिया।
घाना को भारत के सहयोग का भरोसा दिया प्रणब ने

घाना को भारत के सहयोग का भरोसा दिया प्रणब ने

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तीन अफ्रीकी देशों - घाना, आयवरी कोस्ट और नामीबिया की अपनी छह दिवसीय यात्रा के पहले चरण में आज घाना की राजधानी अकरा पहुंचे। अफ्रीका तक पहुंच की नीति के तहत राष्ट्रपति की यह आधिकारिक यात्रा हो रही है जिसमें व्यापार, शिक्षा और इन देशों के साथ रिश्ते बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। घाना और आयवरी कोस्ट की यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली यात्रा है जबकि कोई भारतीय राष्ट्रपति दो दशक बाद नामीबिया की यात्रा पर जाने वाला है।
एनएसजी की राह, विएना में कुछ नहीं हुआ, सियोल में 24 जून को होगा फैसला

एनएसजी की राह, विएना में कुछ नहीं हुआ, सियोल में 24 जून को होगा फैसला

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह यानी एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत की राह अभी तक आसान नहीं हुई है। अमेरिका, मैक्सिको और स्विटजरलैंड ने इस मसले पर अपनी सहमति दे दी है, लेकिन चीन सहित छह अन्‍य देश अभी भी इस पर एक राय कायम नहीं कर सके हैं। इन देशों ने भारत का विरोध किया है। कोरिया की राजधानी सियोल में इस महीने के अंत में होने वाले एनएसजी के पूर्ण अधिवेशन में इस पर अंतिम विचार किए जाने की संभावना है। विएना में हुई एनएसजी की दो दिवसीय बैठक में इस मुद्दे पर किसी निष्कर्ष पर न पहुंच पाने के बाद यह फैसला किया गया। सियाेल में 24 जून को एनएसजी का पूर्ण अधिवेशन होने वाला है।
चर्चाः अमेरिकी बिजनेस में हिस्सेदारी। आलोक मेहता

चर्चाः अमेरिकी बिजनेस में हिस्सेदारी। आलोक मेहता

वह जमाना गया, जब वचन देने वाले राजा-महाराजा बिना लिखा-पढ़ी हुए वायदा पूरा करने के लिए अपनी जान तक गंवाने को तैयार रहते थे। अब महाशक्तियां कू‌टनीतिक मित्रता ‘बिजनेस’ के लिए करती दिखती हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के हाथ-गले मिलने और मीठी बातों से अभिभूत होने की गलती न की जाए।
चर्चाः परदेसी का दर्द जाने न कोई | आलोक मेहता

चर्चाः परदेसी का दर्द जाने न कोई | आलोक मेहता

परदेसी होने का आनंद बहुत दिखाई देता है लेकिन उनके दिल का दर्द आसानी से नहीं समझा जा सकता। भारत से जाकर परदेस में बसे भारतीयों पर हमें गौरव महसूस होता है।
कांगो नागरिक हत्या मामला: अफ्रीकी देश में भारतीयों पर हमला

कांगो नागरिक हत्या मामला: अफ्रीकी देश में भारतीयों पर हमला

कांगो की राजधानी किंशासा में भारतीय दुकानों और प्रतिष्ठानों पर हमला किया गया और गोलियां चलाई गईं जिसमें दो भारतीय घायल हो गए। माना जा रहा है कि यह हमला राजधानी दिल्ली में कांगो के एक नागरिक की हत्या की प्रतिक्रिया में किया गया जिसपर हाल में अफ्रीकी राजदूतों ने नाराजगी जताई थी।
भारत ने अफ्रीकियों की रक्षा का आश्वासन दिया

भारत ने अफ्रीकियों की रक्षा का आश्वासन दिया

कांगो के एक युवक की हत्या के बाद भारत ने आज अफ्रीकी देशों को उनके नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया और उनके दूतों को गुरुवार को दिल्ली में आईसीसीआर की मेजबानी वाले अफ्रीका दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजी करने की कोशिश की।
पेंटागन का दावा, चीनी विमानों ने जबरन अमेरिकी विमान को रोका

पेंटागन का दावा, चीनी विमानों ने जबरन अमेरिकी विमान को रोका

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि दक्षिणी चीन सागर क्षेत्र में गुरुवार को दो चीनी लड़ाकू विमानों ने एक अमेरिकी विमान को असुरक्षित तरीके से रोका। इसके साथ ही रणनीतिक तौर से महत्वपूर्ण जलक्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
राहुल गांधी अस्वस्थ, दक्षिणी राज्यों का दौरा किया रद्द

राहुल गांधी अस्वस्थ, दक्षिणी राज्यों का दौरा किया रद्द

राहुल गांधी ने तेज बुखार से पीड़ित होने के कारण पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल का आज शुरू होने वाला अपना दो दिवसीय दौरा रद्द कर दिया है।
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति दोषी, विपक्ष ने छेड़ा महाभियोग का अभियान

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति दोषी, विपक्ष ने छेड़ा महाभियोग का अभियान

दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष अदालत ने आज अपने फैसले में कहा कि राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अपने निजी घर की मरम्मत कराने और उसे खुबसूरत बनाने के लिए सरकारी खजाने से लिए गए लाखों डॉलर अदा नहीं करने की वजह से संविधान का उल्लंघन किया है जिसके बाद विपक्ष ने सांसत में पड़े जुमा के खिलाफ महाभियोग का अभियान छेड़ दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement