Advertisement

Search Result : "दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे"

बूचड़खाने बंद हुए तो 12 हजार हो जाएंगे बेरोजगार

बूचड़खाने बंद हुए तो 12 हजार हो जाएंगे बेरोजगार

यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार प्रदेश के अवैध बूचड़खानों को बंद करने जा रही है। इससे करीब 12 हजार लोग बेरोजगार हो जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के पहले दिन ही योगी सरकार ने कत्लखानों को बंद करने की बात कही है। चुनाव में किए वादे को पूरा करने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है लेकिन समूचे प्रदेश में वैध और अवैध तरीके से हो रहे 535 करोड़ रुपये रोज के मीट कारोबार को बंद करना इतना आसान नहीं होगा
राजनाथ नहीं जाएंगे यूपी सीएम पद की रेस में कई और नाम

राजनाथ नहीं जाएंगे यूपी सीएम पद की रेस में कई और नाम

उत्तराखंड में मुख्‍यमंत्री का नाम तय हो जाने के बाद अब यह साफ हो गया है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। कारण साफ है कि दोनों प्रदेशों के बीच जातीय समीकरण बैठाना। उत्तराख्‍ांड में भाजपा ने त्रिवेंद्र रावत के नाम पर मुहर लगा दी है। रावत राजपूत जाति से आते हैं और राजनाथ भी राजपूत हैं। ऐसे में एक बात साफ हो गई है कि उत्तर प्रदेश की कमान किसी और के हाथ में होगी। सूत्रों पर भरोसा करें तो केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे आगे चल रहा है।
बजट 2017- गांव स्‍तर पर महिला शक्ति केंद्र स्‍थापित किए जाएंगे

बजट 2017- गांव स्‍तर पर महिला शक्ति केंद्र स्‍थापित किए जाएंगे

केंद्रीय वित्‍त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली ने आज संसद में आम बजट 2017-18 प्रस्‍तुत करते हुए कहा कि 14 लाख आईसीडीएस आंगनवाड़ी केंद्रों में 500 करोड़ रुपए के आबंटन के साथ गांव स्‍तर पर महिला शक्ति केंद्र स्‍थापित किए जाएंगे।
रॉकेफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष बनाए जाएंगे राजीव शाह

रॉकेफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष बनाए जाएंगे राजीव शाह

यूएसएड के पूर्व प्रमुख राजीव जे शाह रॉकेफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष होंगे। यह संगठन परोपकार कार्यों से जुड़े अमेरिका के सबसे बड़े एवं सबसे प्रभावशाली संगठनों में से एक है। शाह समूह का नेतृत्व करने वाले सबसे युवा व्यक्ति एवं पहले भारतीय अमेरिकी होंगे।
राजनीति तेज, बंगाल के धूलागढ़ जाएंगे भाजपा नेता

राजनीति तेज, बंगाल के धूलागढ़ जाएंगे भाजपा नेता

भाजपा ने उसके समर्थकों एवं एक विशेष समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाए जाने का दावा करते हुए आज कहा कि उसके तीन सांसदों का प्रतिनिधिमंडल हिंसा के मामलों की जांच-पड़ताल के लिए पश्चिम बंगाल के धूलागढ़ का दौरा करेगा।
माकपा का आरोप, भारतीय रक्षा बल अमेरिकी निगरानी में आ जाएंगे

माकपा का आरोप, भारतीय रक्षा बल अमेरिकी निगरानी में आ जाएंगे

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के भारत को प्रमुख रक्षा सहयोगी का दर्जा देने के फैसले से भारत, अमेरिका का जूनियर सहयोगी बन जाएगा। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि इससे भारतीय रक्षा बल और रक्षा उत्पादन अमेरिकी निगरानी और नियंत्रण के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
आरएसएस के आर्थिक चिंतक गुरुमूर्ति बोले, 2000 के नोट भी बंद हो जाएंगे

आरएसएस के आर्थिक चिंतक गुरुमूर्ति बोले, 2000 के नोट भी बंद हो जाएंगे

राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ आरएसएस से जुड़े आर्थिक चिंतक एस गुरुमूर्ति ने कहा है कि आने वाले दिनों में 2000 के नोट भी बंद हो जाएंगे। सबसे बड़ा नोट 500 का होगा। ढाई सौ का भी नोट जारी किया जाएगा।
उपहार कांड: भारत से बाहर नहीं जाएंगे अंसल बंधु

उपहार कांड: भारत से बाहर नहीं जाएंगे अंसल बंधु

रियल इस्टेट कारोबारी सुशील और गोपाल अंसल ने आज सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया कि 1997 के उपहार कांड के पीड़ितों के संगठन की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई शुरू होने तक वे भारत से बाहर नहीं जाएंगे। उपहार अग्निकांड के पीडितों के संगठन ने 2015 के न्यायालय के फैसले पर पुनर्विचार के लिए याचिका दायर कर रखी है।
सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी पर केंद्र सरकार से कहा, सड़कों पर दंगे हो जाएंगे?

सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी पर केंद्र सरकार से कहा, सड़कों पर दंगे हो जाएंगे?

नोटबंदी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक सप्‍ताह के भीतर दूसरी बार केंद्र सरकार से कड़े सवाल किए हैं। शुक्रवार को शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि नोटबंदी से देश की जनता को परेशानी हो रही हैंं। कोर्ट ने कहा कि इस सच्चाई से केंद्र सरकार इनकार नहीं कर सकती। मुख्‍य न्‍यायाधीश टीएस ठाकुर ने कहा, नोटबंदी के बाद स्थिति गंभीर हो रही है। ऐसे हालात में देश की गलियों में दंगे भी हो सकते हैं।
शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से, नौ नये विधेयक पेश किये जाएंगे

शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से, नौ नये विधेयक पेश किये जाएंगे

संसद के 16 नवंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में जीएसटी से जुड़े तीन विधेयकों और किराये की कोख के नियमन संबंधी विधेयक सहित नौ नये विधेयक पेश किये जाएंगे। संसद में पेश होने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े तीन विधेयकों में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विधेयक, समन्वित वस्तु एवं सेवा कर विधेयक और वस्तु एवं सेवा कर (राजस्व के नुकसान का मुआवजा) विधेयक शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement