
दीपा का त्रिपुरा में भव्य स्वागत
हाल में समाप्त हुए रियो ओलंपिक की जिमनास्टिक स्पर्धा में ऐतिहासिक चौथा स्थान हासिल करने वाली दीपा कर्मकार का आज अगरतला में घर वापसी पर भव्य स्वागत किया गया। हजारों लोग स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में एकत्रित हुए। उन्होंने दीपा के स्वागत के लिये तिरंगा फहराया और पटाखे फोड़े।