सीरिया में हुए रासायनिक हमले के बाद अमेरिका ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाई हमले शुरु कर दिए हैं। अमेरिका सीरियाई सरकार के हवाई ठिकानों पर 60 से ज्यादा मिसाइलें दाग चुका है।
दक्षिण कोरिया ने देश में विकसित 800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल उत्तर कोरिया के किसी भी हिस्से को अपना निशाना बना सकती है।
सरकार ने व्यक्तियों के लिए आयकर विवरण दाखिल करने का एक नया और ज्यादा आसान फार्म आईटीआर-। शुक्रवार को अधिसूचित किया। यह फार्म आकलन वर्ष 2017-18 के लिये शनिवार से उपलब्ध होगा। इसके साथ ही नोटबंदी के बाद दो लाख रुपये या अधिक राशि की जमाएं करने वाले करदाताओं को इसका खुलासा नये आयकर रिटर्न आईटीआर फार्म में करना होगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी समाजवादी पार्टी ने अपना हौसला नहीं छोड़ा है। समीक्षा और मंथन के दौर से गुजर रही समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले अपना स्लोगन बदलने का फैसला किया है। यह नया नारा है, ‘आपकी साइकिल सदा चलेगी आपके नाम से, फिर प्रदेश का दिल जीतेंगे हम मिलकर अपने काम से’।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण और इंजन परीक्षण की कड़ी निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का गंभीर उल्लंघन बताया।
केंद्र की मोदी सरकार की कैबिनेट ने बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की जगह अब एक नया आयोग बनाया जाएगा, जिसे संवैधानिक दर्जा भी दिया जाएगा।
केंद्रीय कैबिनेट ने सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीएसईबीसी) के गठन को आज मंजूरी दे दी। इस आयोग को संवैधानिक दर्जा प्राप्त होगा।
उत्तर कोरिया द्वारा चार रॉकेट दागे जाने के बाद दक्षिण कोरिया ने कहा कि प्योंगयांग ने आज एक नया मिसाइल परीक्षण किया जो विफल हो गया। उत्तर कोरिया ने पूर्व में दागे गए रॉकेटों को जापान में अमेरिकी अड्डों पर हमले का अभ्यास बताया था।
उत्तर प्रदेश में नए मुख्यमंत्री को लेकर फैसला भले ही आज शाम को होना हो, लेकिन वेबसाइट ‘विकीपीडिया' ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम पहले ही राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के रुप में दर्ज कर दिया है।
चीन के आधिकारिक मीडिया के मुताबिक चीन अपने सर्वकालिक दोस्त पाकिस्तान के साथ बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान के उत्पादन में सैन्य सहयोग बढ़ाएगा। यह खबर ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख ने चीन के सर्वोच्च अधिकारियों के साथ बीजिंग में बात की।